फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी पत्ते की चाय बल्ड शुगर को करती है नियंत्रित, साथ ही हैं इसके कई बड़े फायदे

Fri, 04 Dec 2020 08:29 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
curry leaf - फोटो : pinterest
कड़ी पत्ते का प्रयोग कई व्यंजनों की सुगंध और स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। कड़ी पत्ता न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता बल्कि यह आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। खाने में तड़के के रूप में तो आप कड़ी पत्ते का उपयोग करते ही हैं साथ में आप इसकी चाय बनाकर भी पी सकते हैं। कड़ी पत्ते की चाय ब्लड शुगर को नियंत्रित तो करती ही है ये अन्य भी कई फायदे हैं। तो आइए जानते हैं कड़ी पत्ते की चाय बनाने की विधि और उसके फायदे...
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ब्लड शुगर को करे कंट्रोल
कड़ी पत्ते की चाय का सेवन मधुमेह के रोगियों के लिए एक अच्छा विकल्प है। एक अध्ययन के मुताबिक कड़ी पत्ते आपके ब्लड शुगर के स्तर को लगभग 45 प्रतिशत कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। मधुमेह के रोगी प्रतिदिन कड़ी पत्ते की चाय का सेवन करके बल्ड शुगर को नियंत्रण में रख सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 7
curry leaves - फोटो : pixabay
मॉर्निंग सिकनेस से दिलाए छुटकारा
कभी-कभी सुबह उठने पर मितली जैसा महसूस होने लगता है, जिसे मॉर्निंग सिकनेस कहते हैं। ये समस्या ज्यादातर गर्भवती महिलाओं को सुबह के समय ज्यादा होती  है। इस स्थिति में कड़ी पत्ते की चाय आपको मॉर्निंग सिकनेस की समस्या से निजात दिलाने में मददगार रहती है।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पाचन क्रिया को बनाए सुचारू
कड़ी पत्ते में पाचन एंजाइम पाए जाते हैं। जिससे आपको खाना पचाने में सहायता मिलती है। कड़ी पत्ता कब्ज और गैस राहत देने में भी मददगार है, इसलिए कड़ी पत्ता को स्वास्थय के लिए अच्छा माना जाता है। 
विज्ञापन

5 of 7
तनाव में फायदेमंद (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कड़ी पत्ता तनाव को दूर करने भी है सहायक
कड़ी पत्ते की चाय एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। कड़ी पत्ते की सुगंध से तनाव में फायदा मिलता है। अलावा कड़ी पत्ते की चाय पीने से तनाव दूर करने में भी मदद मिलती है। 
विज्ञापन

6 of 7
Cholesterol - फोटो : अमर उजाला
प्रतिदिन एक कप कड़ी पत्ते की चाय आपकी पाचन क्रिया को तो दुरुस्त रखती ही हैं साथ है ये कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखने में सहायक है। वजन कम करने वालों को लिए कड़ी पत्ते की चाय एक बेहतर विकल्प हो सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कड़ी पत्ता चाय बनाने की विधि (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कड़ी पत्ता चाय बनाने की विधि-
एक पैन में दो से तीन कप पानी उबलने के लिए रख दें। 20 से 25 कड़ी पत्ते लेकरउन्हें अच्छे से धो लें। पानी गर्म हो जाने पर उसमें कड़ी पत्ता डाल दें। जब पानी का रंग बदलने तक इसे उबालें। 4 से 5 मिनट में पानी का रंग बदलने लगेगा। तब गैस को बंद कर दें। छलनी से छानकर इसे पीएं। अगर आपको ऐसे स्वाद अच्छा न लगे तो थोड़ा सा शहद मिला सकते हैं। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें