फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्सर रहती है पेट फूलने और गैस की समस्या तो तुरंत आराम दिलाएंगी ये चीजें

Sat, 05 Dec 2020 08:28 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल, डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पेट फूलने या गैस की समस्या ज्यादातर तला-भुना और मसालेदार खाना खाने की वजह से हो जाती है। हालांकि वैसे तो ये एक आम समस्या है लेकिन कई लोगों को अक्सर ही गैस और पेट फूलने की समस्या बनी रहती है। ज्यादा स्मोकिंग, अल्कोहल का अत्यधिक सेवन और जंक फूड भी हमारे लिवर पर बुरा असर डालते हैं। इन चीजों से दूरी बनाने के साथ ही आप कुछ घरेलू चीजों के उपयोग करके आप इन समस्याओ से निजात पा सकते हैं। आज हम ऐसी ही कुछ घरेलू चीजों  के बारें में जानेंगे जो आपको गैस और पेट फूलने की समस्या में तुरंत लाभ दिलाएंगी। 
विज्ञापन

2 of 6
ginger - फोटो : file photo
अदरक 
सर्दियों के मौसम में अदरक का उपयोग व्यंजनो और चाय आदि में होने लगता है। अदरक का उपयोग करके आप गैस की समस्या में तुरंत राहत पा सकते हैं। इसके लिए आप लगभग एक इंच ताजा कच्चे अदरक को कद्दूकस कर लें और इसमें एक चम्मच नींबू के रस मिलाकर खाने के बाद लें। इससे आपको गैस की समस्या से राहत मिलेगी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
सेब का सिरका - फोटो : social media
एप्पल साइडर विनेगर
जिन लोगों को अक्सर पेट फूलने और गैस की समस्या रहती है उन्हें रोज सुबह खाली पेट एक ग्लास पानी में एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पीना चाहिए। अगर आपके पास विनेगर न हो तो नींबू का रस डालकर भी पी सकते हैं। इससे आपको दिन भर के लिए पेट फूलने या गैस की समस्या से निजात मिलती है।

4 of 6
सौंफ के पानी के फायदे - फोटो : iStock
सौंफ की चाय या पानी
सौंफ का सेवन पाचन के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। आप खाने के बाद थोड़ी सी सौंफ ले सकते हैं या फिर रात को सौंफ पानी भिगोकर रख दें सुबह उठकर ये पानी पी लें। इससे आपकी पाचन प्रक्रिया सही होगी और आपको गैस, इससे पेट फूलने की समस्या से राहत मिलती है। एक कप गर्म सौंफ की चाय आपके पेट की सूजन में लाभ दिलाती है।
विज्ञापन

5 of 6
कच्ची सब्जियां और फल खाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
खाने में बढ़ाएं फल और हरी सब्जियों की मात्रा
जिन लोगों को अक्सर ही गैस और पेट संबंधित अन्य समस्याएं रहती हैं तो आपको अपने खाने-पीने पर ध्यान की जरूरत है। गलत खान-पान सबसे ज्यादा आपके पाचन के प्रभावित करता है। फल, सब्जियों, अनाज और दाल की मात्रा बढ़ा दें। इससे आपकी पाचन क्रिया सही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धूम्रपान को कहें न (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
धूम्रपान को कहें ना
धूम्रपान करना न सिर्फ आपके पाचन के लिए खराब होता है बल्कि ये आपके पूरे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। इसलिए धूम्रपान का त्याग करना ही बेहतर रहता है। अगर आपको अक्सर पेट से संबंधित तकलीफें रहती हैं तो तुरंत ही धूम्रपान करना छोड़ दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें