फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमेह में फायदा पहुंचाती है मटर, इसके फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Sat, 05 Dec 2020 08:26 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
green pea - फोटो : social media
पहले के जमाने में लोग सर्दियों के मौसम में आग में मटर भूनकर खाते थे। भुनी मटर का स्वाद और भी बढ़ जाता है। इसके अलावा मटर की सामान्य सब्जी बनाने के साथ ही इसके कई अन्य तरह के स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाए जाते हैं। मटर के दाने खाने में स्वादिष्ट तो होते ही हैं साथ ही ये कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर भी होते हैं। जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद रहते हैं। मटर में विटामिन A, B-1, B-6, C और K पाया जाता है।  मटर में कैलोरी बहुत कम  मात्रा में पाई जाती है लेकिन इसमें फाइबर, प्रोटीन, मैंगनीज, आयरन और फोलेट जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
weight loss - फोटो : pixa
वजन घटाने में भी कारगर है मटर
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में मटर शामिल करना एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे सबसे अच्छा वेट लॉस डाइट माना गया है। मटर फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है जिसकी वजह से इसे खाने के बाद बहुत देर तक भूख महसूस नहीं होती है। जिससे आप अपना वजन निंयत्रण में रख पाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दिल की बीमारियों से बचाती है मटर
मटर में मैग्नीशियम, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो आपके दिल को स्वस्थ रखते हैं। मटर का सेवन आपको उच्च रक्तचाप और बैड कोलेस्ट्रॉल से भी बचाता है। मटर में एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो दिल के लिए अच्छा माने जाते हैं।

4 of 6
digestion - फोटो : pixa
फाइबर से भरपूर मटर पाचन के लिए फायदेमंद 
 मटर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा रहता है। मटर के सेवन से आपके शरीर में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जिससे आंत को सही से काम करने में मदद मिलती है। मटर खाने से पेट कब्ज की समस्या नहीं होती है
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मधुमेह में फायदेमंद है मटर
 मटर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिससे आपकी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। मटर में  प्रोटीन और फाइबर भी पाया जाता है जो ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है। मटर में पाए जाने वाले विटामिन B A, K और C डायबिटीज के खतरे से बचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bone - फोटो : pixa
हड्डियों के लिए जरूरी
उबली हुई एक कप हरी मटर में विटामिन K-1 का 46 फीसदी RDA पाया जाता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए फायदेमंद माना जाता है। विटामिन K आपके शरीर को ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से बचाता है।. 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें