फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिडीटी से छुटकारा दिलाएंगे ये आसान से घरेलू नुस्खे, हाजमा भी रहेगा सही

Fri, 04 Dec 2020 08:29 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एसिडिटी - फोटो : social media
खराब जीवनशैली और गलत खान-पान के चलते लोगो को अक्सर एसिडिटी की समस्या हो जाती है। चटपटी मसालेदार चीजें खाने,चाय और कॉफी का अधिक सेवन करने वाले लोगों को एसिडिटी की समस्या सबसे ज्यादा होती है। इसके अलावा ज्यादा अल्कोहल का सेवन सही से नींद न लेने पाने के कारण भी पेट संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। एसिडीटी की समस्या से निपटने के लिए हमारी रसोई में ही कई चीजें मिल जाती हैं। इन चीजों को उपयोग करके आप पेट की तकलीफों से निजात पा सकते हैं। जानते हैं एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खे....
विज्ञापन

2 of 6
मुनक्का के फायदे - फोटो : Pixabay
अगर आपको एसिडिटी की समस्या अक्सर हो जाती है तो रात के समय चार या पांच काली मुनक्का भिगोकर रख दें। सुबह उठने के बाद एक गिलास पानी के साथ भीगे हुए मुनक्को को अच्छी तरह से चबाकर खाएं। इससे आपको एसिडिटी से राहत मिलती है।
विज्ञापन

3 of 6
पपीता - फोटो : pixabay
फलों में पपीता पेट संबंधित समस्याओं से निपटने के लिए बहुत फायदेमंद रहता है। यह पेट की सफाई करता है। एसिडिटी की समस्या से निजात पाने के लिए पपीता एक अच्छा विकल्प है। आप पपीते का जूस पी सकते हैं या पपीता भी खा सकते हैं। नियमित रूप से पपीते का जूस पीने से पेट के अन्य रोग भी दूर हो जाते हैं।

4 of 6
सौंफ - फोटो : Pixabay
खाने को पचाने में सौंफ बहुत फायदेमंद रहती है। इसलिए लोग अक्सर खाने के बाद सौंफ लेते हैं। जिन लोगों को अक्सर एसिडिटी की समस्या रहती है तो नियमित रुप से दिन में खाना खाने के कुछ देर बाद सौंफ का पानी पीना चाहिए। इसके लिए सौंफ को पानी में भीगोकर रख दें और उसके बाद पानी को छानकर पी लें। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
रसोई में मिलने वाला पुदीना एसिडिटी की समस्या से छुटकारा दिलाने में बहुत कारगर रहता है। एसिडिटी को दूर करने के लिए पुदीने की पत्तियों के रस में काला नमक और नींबू का रस को मिलाकर पीएं। इससे एसिडिटी की समस्या दूर हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जीरा - फोटो : Pixabay
जीरे का उपयोग तड़का लगाने के लिए तो किया ही जाता है यह एसिडिटी की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। इसके लिए भुना जीरा, अदरक और कड़ी पत्ता डालकर पीने से हाजमा दुरुस्त होता है जिससे एसिडिटी नहीं होती है। नियमित रूप से इसका सेवन एसिडिटी वालों को बहुत राहत दिलाता है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें