फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में मौजूद इन औषधियों का सेवन कर पाएं एनीमिया से छुटकारा

Wed, 17 Mar 2021 04:02 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भारत में महिलाओं को होने वाली सबसे आम समस्याओं में से एक है खून की कमी यानी एनीमिया। रक्त में हीमोग्लोबीन की मात्रा के कम होने की स्थिति को एनीमिया के रूप में जाना जाता है। सामान्य रूप से महिलाओं के रक्त में 12 से 16 ग्राम प्रति डीएल जबकि पुरुषों में 14 से 18 ग्राम प्रति डीएल हीमोग्लोबीन की मात्रा को सामान्य माना जाता है, इससे कम मात्रा एनीमिया का संकेत हो सकती है। सामान्य रूप से एनीमिया के कारण रोगियों को भूख न लगने, कमजोरी होने और दिल की धड़कनों के कम हो जाने की समस्याएं होती हैं। पीलिया, बवासीर, दुर्घटना के दौरान ज्यादा खून बह जाने और महिलाऔं को प्रसव के दौरान एनीमिया की समस्या होना सामान्य है। आयुर्वेद में इस रोग के उपचार की ऐसी विधियां बताईं गई हैं जिनको प्रयोग में लाकर की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। आइए ऐसे कुछ उपायों के बारे में जानते हैं-

विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सेब और चुकंदर के जूस के सेवन से मिलता है लाभ
विशेषज्ञों के मुताबिक आधा कप सेब और आधा कप चुकंदर के जूस के रोजाना सेवन से खून में हीमोग्लोबीन की मात्रा बढ़ने लगती है। चुकंदर के जूस का अकेले सेवन करना भी खून की कमी की समस्या को दूर करने में सहायक हो सकता है।

विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दूध और तिल का सेवन भी है लाभकारी
खून की कमी की समस्या को दूर करने के लिए काले तिल को दो घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद भीगे हुए तिल का पेस्ट बना लें। एक चम्मच पेस्ट को शहद के साथ दूध में मिलाकर सेवन करने से भी खून की कमी की समस्या को दूर किया जा सकता है।

विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पालक में होते हैं खून को बढ़ाने के गुण
हरी पत्तेदार सब्जियों को आयरन का बेहतर स्रोत माना जाता है, इसमें भी पालक के सेवन की सबसे ज्यादा सलाह दी जाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक पालक के सूप का सेवन करने से खून की कमी को दूर किया जा सकता है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें