Tonsillitis Home Remedies in Hindi: सर्दियों में गले में खराश, दर्द और टॉन्सिल्स की समस्या तेजी से बढ़ने लगती है। यह तब होता है जब गले के दोनों तरफ स्थित लिम्फ नोड्स में सूजन आ जाती है, जिससे खाना निगलना और बोलना मुश्किल हो जाता है। अक्सर लोग ऐसी स्थिति में तुरंत एंटीबायोटिक्स या पेनकिलर लेना शुरू कर देते हैं, जबकि आयुर्वेद में कुछ ऐसे अचूक और देसी उपाय बताए गए हैं जो बिना किसी साइड इफेक्ट के टॉन्सिल्स की सूजन और संक्रमण को जड़ से ठीक कर सकते हैं।
इन उपायों की मदद से आप गले से संबंधित संक्रमण और दर्द से राहत पा सकते हैं। अच्छी बात यह है ये उपाय किफायती होने के साथ-साथ आसानी से उपलब्ध भी हो जाते हैं। आइए एक-एक करके इन्हीं उपायों के बारे में जानते हैं।