फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Remedies For Teeth: इन घरेलू नुस्खों से तुरंत पाएं दांतों के दर्द और सड़न से छुटकारा, अपनाएं ये टिप्स

Tue, 11 Feb 2025 12:37 PM IST
दीक्षा पाठक हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Healthy Teeth: दांतों में कैविटी लगने की परेशानी ज्यादातर छोटे बच्चों को प्रभावित करती है। बच्चे बड़े चाव से मीठा खाते हैं और ब्रश करने में आनाकानी करते हैं, जिसकी वजह से दांतों में तेज दर्द और सूजन हो जाती है। ऐसे में पेरेंट्स डॉक्टर को दिखाने के लिए भागते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको उन घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दांतों को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : istock
आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान अपना ध्यान रखना भूल जाता है। ऐसे में उसे खुद नहीं पता होता कि क्या खानपान उसके लिए बेहतर है और क्या नहीं। हालांकि, बीमारियां अपनी भूमिका निभाने से पीछे नहीं हटती हैं। आज के लोगों में अक्सर दांतों में कैविटी लगने की परेशानी सामने आती है। यह हर उम्र के इंसान को हो जाती है और इसके साथ ही ओरल हेल्थ पर भी काफी असर पड़ता है। हालांकि, दांतों में कैविटी लगने की परेशानी ज्यादातर छोटे बच्चों को प्रभावित करती है। बच्चे बड़े चाव से मीठा खाते हैं और ब्रश करने में आनाकानी करते हैं, जिसकी वजह से दांतों में तेज दर्द और सूजन हो जाती है। ऐसे में पेरेंट्स डॉक्टर को दिखाने के लिए भागते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको उन घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नमक, पानी का करें इस्तेमाल - फोटो : इंस्टाग्राम
नमक पानी के साथ करें कुल्ला
दांतों में सड़न और दर्द से निजात पाने के लिए सबसे आसान घरेलू उपाय है कि आप नमक पानी का घोल लेकर रोजाना कुल्ला करें। इस प्रक्रिया से दांतों में मौजूद बैक्टीरिया मर जाते हैं और मसूड़ों की सूजन भी काफी कम हो जाती है। ऐसे में आप को कुछ दिनों में ही दांतों के दर्द से निजात मिल जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
इन घरेलू नुस्खों से तुरंत पाएं दांतों के दर्द और सड़न से छुटकारा - फोटो : Freepik
लहसुन का पेस्ट है कारगर
मुंह से बदबू और सड़न को रोकने के लिए लहसुन काफी कारगर है। इसके लिए आप लहसुन पीसकर उसका पेस्ट बना लें और इसे दर्द हो रहे दांतों पर लगा लें। इससे आपको जल्दी ही सड़न और सूजन से निजात मिल जाता है। आप लहसुन का पेस्ट बनाने की जगह इसे चबा भी सकते हैं।

4 of 5
लौंग का तेल - फोटो : इंस्टाग्राम
लौंग का तेल
लौंग दांतों के दर्द और सड़न के लिए काफी कारगर इंग्रीडीयंट है। लौंग में  एनाल्जेसिक और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो कैविटी को कम करने में काफी मददगार होते हैं। इसके लिए आपको लौंग के तेल में कॉटन डुबोकर इसे प्रभावित दांतों के नीचे दबाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन घरेलू नुस्खों से तुरंत पाएं दांतों के दर्द और सड़न से छुटकारा - फोटो : Adobe stock
ऑयल पुलिंग करें
मुंह की बदबू से लेकर दांतों की सड़न को कम करने के लिए आप ऑयल पुलिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको नारियल का तेल इस्तेमाल करने की जरूरत है। इसके लिए आप नारियल का तेल आधा चम्मच लें और इसे अपनी दांतों में रखें, जिससे यह आपके मुंह में हर जगह फैल जाए। फिर 20 मिनट के बाद कुल्ला कर लें। इससे जल्द ही कैविटी से निजात भी मिल जाएगा।


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें