फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: पेट के अल्सर को जड़ से करना हो खत्म, तो अपनाएं ये दमदार घरेलू उपाय

Wed, 14 Apr 2021 01:36 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
Medically Reviewed by Dr. Vijayant Kumar Sachan

डॉ. विजयंत कुमार सचान

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.एस (जनरल सर्जरी), डीएनबी (सर्जरी गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी) 
अनुभव- 8 वर्ष 


गलत खान-पान या किसी बीमारी के कारण कई लोगों को अल्सर की समस्या होने लगती है। अल्सर कई तरह के होते हैं, जैसे-अमाशय का अल्सर, पेप्टिक अल्सर या गैस्ट्रिक अल्सर। समय रहते इस परेशानी पर ध्यान न देने पर यह किसी गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकती है। इसलिए समय रहते अल्सर की बीमारी का इलाज करना बहुत जरूरी है। कुछ लोग तो इस बीमारी को दूर करने के लिए दवाइयों का सेवन भी करते हैं, लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय से भी आप इस समस्या को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं। आज हम आपको अल्सर को दूर करने के लिए ऐसे ही कुछ घरेलू उपाय बताएंगे, जिससे आप इस बीमारी को जड़ से खत्म कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अल्सर का कारण 
  • अधिक दर्द निवारक दवाओं का सेवन
  • चाय, काफी के कारण
  • गरम मसालों का सेवन
  • हेलिकौबैक्ट पायलोरी बैक्टीरिया
  • गलत खान-पान
  • तनाव, डिप्रेशन 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अल्सर के लक्षण
  • खाली पेट में दर्द होना 
  • भूख न लगना 
  • मल से खून का आना 
  • बदहजमी का होना 
  • सीने में जलन 
  • पेट में बार-बार दर्द 
  • पेट में जलन 
  • मिचली आना 

4 of 6
मुलेठी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
पेट के अल्सर के लिए घरेलू उपचार
 
1- मुलेठी 
एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच मुलेठी पाउडर डालकर उसे मिला लें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे छान कर दिन में तीन बार पिएं। लगातार इसका सेवन अल्सर को जड़ से खत्म कर देता है। 
2- गुड़हल
 गुडहल की पत्तियों को पीस कर इसका शरबत बना लें। इसका रोजाना सेवन करने से अल्सर रोग ठीक हो जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
3- गाजर
 गाजर और पत्तागोभी को बराबर मात्रा में मिलाकर इसका जूस तैयार करें। दिन में दो बार इस जूस का सेवन रोजाना करें। इससे आपको अल्सर की बीमारी से निजात मिल जाएगी। 
4- मेथी के दाने
एक चम्मच मेथी के दानों को एक गिलास पानी में उबालें और ठंडा करके छान लें। इस पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर रोज दिन में एक बार पिएं। यह उपाय अल्सर को जड़ से खत्म करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
5- आंवला
 रात को एक गिलास पानी में दो चम्मच आंवले का चूर्ण, पीसी सोंठ और दो चम्मच मिश्री पाउडर मिलाकर भिगो दें। सुबह इस पानी का सेवन करने से आपकी अल्सर की समस्या खत्म हो जाएगी।
6- ठंडा दूध
एक कप ठंडे दूध में 1/2 चम्मच नींबू का रस मिला लें। रोज दिन में दो बार इसका सेवन करें। इससे आपकी अल्सर की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी। 

नोट: डॉ. विजयंत कुमार सचान अत्यधिक योग्य और अनुभवी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जन हैं। इन्होंने चेन्नई के स्टेनली मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस पूर किया है। इसके बाद इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से एमएस (जनरल सर्जरी) की पढ़ाई पूरी की है। बता दें कि डॉ. विजयंत कुमार सचान ने हैदराबाद के ग्लोबल हॉस्पिटल से सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी में सुपर स्पेशलाइजेशन भी किया है। यहां पर इन्होंने एडवांस्ड मिनिमल एक्सेस सर्जरी (लैप्रोस्कोपी) कॉम्प्लेक्स आंतों के कैंसर सर्जरी, हेपेटोबिलियरी सर्जरी और लिवर ट्रांसप्लांट की ट्रेनिंग ली। इनकी खास दिलचस्पी जटिल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर सर्जरी और एचपीबी सर्जरी में है। डॉ. विजयंत कुमार सचान की आईएमए और एएसआई में सदस्यता भी है। वह एक गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जन हैं, जो इस क्षेत्र में 8 साल का विशाल अनुभव रखते हैं। 
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें