फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट की लत को करना चाहते हैं दूर तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Fri, 20 Sep 2019 10:02 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixa
सिगरेट की लत छुड़ाना बेहद मुश्किल है, लेकिन असंभव नहीं है। अगर आप भी सिगरेट पीने के आदि हो चुके हैं, और सिगरेट की आदत को छुड़ाने के लिए सारे उपाय कर चुके हैं। लेकिन फिर भी सिगरेट पीने की आदत नहीं छूट रही है तो ऐसे में आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में सोचना चाहिए। दरअसल, यह  घरेलू उपाय आपके लिए बेहद लाभदायक साबित होंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
दाल चीनी - फोटो : social media
दालचीनी और शहद
सिगरेट पीने से फेफड़ों का कैंसर, मुंह का कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती हैं। अगर आप सिगरेट की लत से निजात पाना चाहते हैं तो आपके लिए दालचीनी और शहद बेहद लाभदायक होगा। दालचीनी को बारीक पीस लें और इसमें शहद मिला लें। अब जब भी आपका मन सिगरेट पीने का करे तो इस स्थिति में दालचीनी और शहद का सेवन करें। 
विज्ञापन

3 of 5
अजवाइन और सौफ - फोटो : social media
अजवाइन और सौंफ 
सिगरेट की लत छुड़ाने के लिए अजवाइन और सौंफ का सेवन करना चाहिए। यह न केवल आपकी सिगरेट की लत को छुड़ाएगा बल्कि आपके शरीर के लिए भी लाभदायक है। अजवाइन और सौंफ में थोड़ा सा काला नमक मिलाकर पीस लें। अब इसमें नींबू का रस मिलकार एक रात के लिए रख दें। अगली सुबह इसे गर्म तवे पर हल्का भूनकर एक डिब्बे में रख दें। अब जब भी आपका मन सिगरेट पीने का करें तब इसे थोड़ा सा खा लें। 

4 of 5
अदरक और आंवला - फोटो : social media
अदरक और आंवला
सिगरेट की लत को छुड़ाना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में आपको एक बार अदरक और आंवले का सेवन जरूर करना चाहिए। अगर आप सिगरेट पीने के आदि हैं तो आपके लिए यह बेहद फायदेमंद होगा। इसे बनाने के लिए अदरक और आंवला को कद्दुकस करके सूखा लें। अब इसमें नींबू और नमक डाल लें। आप इस मिश्रण को एक डिब्बे में भरकर अपने पास रखें। जब भी आपका मन सिगरेट पीने का करें तब ही अदरक और आंवले के इस पेस्ट का सेवन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्याज का रस - फोटो : social media
प्याज का रस 
प्याज के रस के फायदे तो आपने जरूर सुने होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि प्याज का रस आपकी सिगरेट की आदत को भी छुड़ा सकता है। ऐसे में आपको नियमित रूप से रोजाना 4 चम्मच प्याज के रस का सेवन करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें