डॉ साधना राज
स्त्री रोग विशेषज्ञ, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.एस
अनुभव- 16 वर्ष
Medically Reviewed by Dr. Sadhna Raj
पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को खुलकर रक्तस्राव नहीं हो पाता है जो कि अपने आप में एक गंभीर समस्या है लेकिन अक्सर महिलाएं इस पर आपस में बात करके रह जाती हैं और इसका कोई उपाय नहीं खोजती हैं जिसका नतीजा यह निकलता है कि वे हर महीने परेशान होती हैं। मासिक धर्म में इस तरह की गड़बड़ी सामान्य तो नहीं होती है क्योंकि इसका प्रभाव आपकी प्रजनन क्षमता, हार्मोनल असंतुलन, वजन आदि पर पड़ सकता है। यह कोई ऐसी भी समस्या नहीं है कि जिसका कोई उपचार नहीं किया जा सकता है बल्कि घर बैठे ही आप इसे ठीक कर सकते हैं यदि आप नियमित रूप से कुछ चीजों का सेवन शुरू कर दें तो यह बिल्कुल संभव है। अगली स्लाइड्स से जानिए किन चीजों के सेवन से माहवारी में नहीं होंगी ब्लीडिंग संबंधी समस्याएं।