फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर की रहती है शिकायत तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे,दवा की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

Sat, 15 Jun 2019 09:52 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
high bp
आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर बड़ी समस्या बन गया है। कार्डिओलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा पिछले साल किए गए एक सर्वे के मुताबिक, देश में हर 5 में से एक नौजवान को हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप की शिकायत है। इसके मुख्य कारण तनावपूर्ण और अस्वस्थ दिनचर्या है। ब्लड प्रेशर के हाई होने पर किडनी, लिवर, हृदय और मस्तिष्क ठीक से काम नहीं कर पाते हैं, जिससे इन पर दबाव बढ़ता है। यही वजह है कि बीपी हाई होने के कारण व्यक्ति को कई अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। 
विज्ञापन

2 of 6
bp
आमतौर पर हाई ब्लड प्रेशर का सीधा असर दिल और दिमाग पर पड़ता है। इससे हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। कई बार इससे पैरालिसिस और ब्रेन हैमरेज की आशंका भी रहती है। अगर आपको या आपके किसी करीबी को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है, तो चलिए जानते हैं कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जो इसके इलाज के लिए कारगर साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
एक्सरसाइज
व्यायाम के ये विकल्प वरदान समान
-हर दिन 40 मिनट सुबह वॉक करने से आप अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। इससे आप दिनभर फ्रेश फील करेंगे और दिल की बीमारियों से भी दूर रहेंगे। मॉर्निंग वॉक पर जाने से आपके फेफड़े भी पूरी तरह स्वस्थ्य रहते हैं। 

4 of 6
swimming exercise
स्विमिंग 
द अमेरिकन जर्नल ऑफ कार्डियोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार स्विमिंग करने से सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर कम होता है। इसके अलावा यह यह दिमाग को स्वस्थ्य रखने, तनाव कम करने में भी मददगार है। 
विज्ञापन

5 of 6
cycling
साइकिलिंग 
साइकिलिंग चलाने के लिए आपको पैडल चलाने होंगे, जो आपकी मांसपेशियों व हडि्डयों को मजबूत करने में भी लाभकारी है। इससे आपके पैरों की मांसपेशियां संकुचित होती हैं। साथ ही रक्त संचार में सुधार होता है और रक्त चाप नियंत्रित रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
high bp - फोटो : amar ujala
इन बातों का रखें ध्यान 
अगर कभी आपको तेज सिर दर्द, सांस फूलना, घबराहट, चक्कर आना, सीने में दर्द या उल्टी महसूस हो तो फौरन डॉक्टर को दिखाएं। कभी भी खुद से हई ब्लड प्रेशर की दवाई न खाएं। दवा लेने से पहले एक बार डॉक्टर को जरूर दिखा लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें