फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Remedies: गर्मियों में बढ़ जाती है खुजली की समस्या, इन घरेलू नुस्खों से पा सकते हैं कुछ पल में आराम

Sun, 13 Mar 2022 06:28 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
त्वचा में खुजली की समस्या - फोटो : iStock
शरीर के अन्य अंगों की ही तरह त्वचा का भी ख्याल रखना बहुत आवश्यक माना जाता है। इसमें होने वाले संक्रमण जैसी कई समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। चूंकि अब मौसम में बदलाव आ रहा है ऐसे में त्वचा में रूखेपन की समस्या बढ़ सकती है। यह खुजली का कारण भी बन सकती है। वैसे तो त्वचा में खुजली कई कारणों से हो सकती है, इसमें बीमारी के साइड इफेक्ट, कीड़े के काटने, त्वचा में शुष्कता जैसी स्थितियां काफी आम हैं। नेशनल एक्जिमा एसोसिएशन (एनईए) के अनुसार अक्सर बनी रहने वाली खुजली की समस्या आपके लिए मुसीबतें बढ़ा सकती है। त्वचा पर बार-बार खुजली करते रहने के कारण घाव और संक्रमण का जोखिम भी बढ़ जाता है।

सामान्यतौर पर कुछ दवाइयों और मलहम से त्वचा में होने वाली खुजली को शांत किया जा सकता है। वहीं कई प्राकृतिक और घरेलू उपचार भी इस समस्या से शीघ्र राहत प्रदान करने में मदद कर सकते हैं। हमारे घरों में आसानी से उपलब्ध कई चीजों में एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के बारे में पता चलता है जो त्वचा की इस समस्या से शीघ्र राहत दिलाने में मदद कर सकती हैं। आइए आगे की स्लाइडों में खुजली की समस्या में प्रभावी माने जाने वाले ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
खुजली से राहत पाने के तरीके - फोटो : iStock
ठंडी सेकाई से मिलता है लाभ
खुजली की समस्या से तुरंत राहत पाने के लिए प्रभावित हिस्से की ठंडी सेकाई को काफी कारगर घरेलू उपाय माना जाता रहा है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी भी इस उपाय को फायदेमंद मानता है। त्वचा की खुजली से राहत पाने के लिए प्रभावित हिस्से पर 5-10 मिनट के लिए ठंडा, गीला कपड़ा या आइस पैक लगाएं। शीतलता, सूजन को कम करने में मदद करने के साथ खुजली से भी राहत दिलाने में सहायक है। इसके बाद त्वचा पर मॉइस्चराइजिंग क्रीम या लोशन लगा लें।
विज्ञापन

3 of 5
खुजली के घरेलू नुस्खे - फोटो : iStock
ओटमील से भी मिलता है लाभ
विशेषज्ञों के मुताबिक खुजली से राहत दिलाने में ओटमील को भी असरदार उपाय के रूप में प्रयोग में लाया जाता रहा है। यह त्वचा के सूखापन और खुजली से राहत दिलाने में मदद कर सकती है। कोलाइडल ओटमील में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो दोनों ही खुजली के कारण त्वचा की जलन को कम करने में मदद करते हैं।

4 of 5
सेब का सिरका है कई तरह से लाभदायक - फोटो : Pixabay
सेब की सिरका है लाभदायक
एप्पल साइडर विनेगर में एसिटिक एसिड होता है, जिसे लोग वर्षों से प्राकृतिक कीटाणुनाशक और एंटीसेप्टिक के रूप में इस्तेमाल करते आ रहे हैं। नेशनल सोरायसिस फाउंडेशन (एनपीएफ) के अनुसार, सेब का सिरका खुजली से राहत दिलाने में विशेष रूप से सहायक हो सकता है। एक कप पानी में आधा कप सिरका मिलाकर त्वचा या स्कैल्प पर लगाएं और कुछ समय के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से त्वचा को साफ कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीम के तेल के लाभ - फोटो : Pixabay
नीम का तेल
खुजली की समस्या से तुरंत राहत दिलाने में नीम को काफी असरदार औषधि माना जाता है। नीम के पत्तों को त्वचा की बीमारियों के उपचार के लिए प्रयोग में लाया जाता रहा है। मुंहासे, त्वचा में खुजली या जलन के लिए तेल या पेस्ट के रूप में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। नीम न केवल एक्जिमा और प्रुरिटस जैसी गंभीर त्वचा की समस्याओं को ठीक कर सकता है साथ ही इसके कारण होने वाली खुजली, दाने और लालिमा को भी दूर करने में सहायक है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। बताए गए तरीके वैकल्पिक उपचार हैं, इन्हें दवाइयों का विकल्प नहीं माना जा सकता। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें