सिरदर्द एक बहुत ही आम समस्या है, जिससे आप भी परेशान हुए होंगे। यह कई कारणों, जैसे तनाव, सिर पर दबाव बढ़ने, शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम होने जैसे कारकों के कारण हो सकता है। ओवर-द-काउंटर दर्द निवारक दवाओं के सेवन से आमतौर पर सिरदर्द आसानी से ठीक हो जाता है, पर अगर यह समस्या आपको लगातार बनी रहती है तो इस बारे में सावधान हो जाने की आवश्यकता है। ऐसी स्थिति में रोजाना दर्द निवारक दवाइयों का सेवन करना आपके लिए अलग तरह की मुश्किलें खड़ी कर सकता है। इसलिए सिरदर्द के कारण को समझते हुए इसका सही उपचार किया जाना आवश्यक माना जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को अक्सर सिरदर्द की समस्या बनी रहती है उन्हें दवाइयों पर निर्भरता बढ़ाने से ज्याादा वैकल्पिक उपचारों पर ध्यान देना चाहिए। सिरदर्द के लिए घरेलू और प्राकृतिक उपचारों की एक विस्तृत श्रृंखला है, जिनको आजमा कर आप तुरंत लाभ पा सकते हैं। इन उपायों को पालन में लाना भविष्य में सिरदर्द को रोकने में भी मदद कर सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ प्रभावी घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं जो सिरदर्द को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।