कानों में दर्द की स्थिति काफी असुविधाजनक और कष्टकारक हो सकती है। इस प्रकार के दर्द के कारण रोजाना का कामकाज भी प्रभावित हो सकता है। कानों में दर्द, संक्रमण, गले-दांत में दर्द, ईयरवैक्स जमने या फिर कुछ अन्य अंतर्निहित स्थितियों के कारण हो सकता है। आमतौर कुछ दर्द निवारक दवाओं के माध्यम से इस समस्या को ठीक किया जा सकता है, हालांकि यदि आपको लगातार दर्द का अनुभव होता रहता है, तो इस बारे में किसी डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक हो जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यदि आपको लगातार कानों में दर्द की दिक्कत बनी रहती है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें, यह कुछ अंतर्निहित समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। हालांकि सामान्य कान के दर्द में ओवर-द काउंटर दवाओं से ज्यादा वैकल्पिक उपचार पर ध्यान दिया जाना चाहिए। दर्द निवारक दवाओं के ज्यादा सेवन के कारण सेहत को नुकसान हो सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं जो कान के दर्द से आसानी से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं।