सिगरेट और तंबाकू का सेवन सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। इसकी वजह से कैंसर जैसी घातक बीमारी होती है। अगर आप सिगरेट और तंबाकू की लत छुड़ाना चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपाय जरूर आजमाएं। इन घरेलू उपायों के जरिए आप धूम्रपान की लत को छुड़ा सकते हैं। दरअसल, सिगरेट-तंबाकू की लत छोड़ना थोड़ा मुश्किल जरूर है लेकिन असंभव बिल्कुल नहीं है। अगर आप सिगरेट-तंबाकू के सेवन की लत छुड़ाने के लिए सारे उपाय कर चुके हैं। लेकिन फिर भी सिगरेट-तंबाकू के सेवन की आदत नहीं छूट रही है तो इन घरेलू उपायों के जरूर आजमाएं।