फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: खून साफ करने में उपयोगी हैं ये चार ड्रिंक्स, रोज पीने से इम्यूनिटी भी होती है मजबूत

Wed, 05 May 2021 04:37 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


इंसान के जिंदा रहने के लिए जितना जरूरी ऑक्सीजन है, उतना ही जरूरी खून भी है। यह पूरे शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को पहुंचाने का काम करता है, लेकिन यहां यह ध्यान रखना जरूरी है कि शुद्ध खून ही जीवन का आधार है। अगर आपके खून में कोई खराबी है या किसी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है, तो उसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। इसलिए हमें अपने खून के साफ बनाए रखना बहुत आवश्यक होता है। आइए जानते हैं कुछ ड्रिंक्स के बारे में जो खून को साफ करने में सक्षम हैं। इन ड्रिंक्स के नियमित सेवन से इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तुलसी के पत्तों की चाय 
  • तुलसी के पत्तों को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। इसमें विटामिन और खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप नियमित रूप से तुलसी की 8-10 पत्तियां चबाकर खाएं, तो इससे खून को साफ रखने में मदद मिलती है। आप तुलसी की पत्तियों की चाय भी पी सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में 10-15 तुलसी की पत्तियां डालें और उसे 10 मिनट तक उबालें। फिर उसे छानकर पी लें। इससे काफी फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
धनिया और पुदीने की चाय 
  • घरों में धनिया और पुदीने का इस्तेमाल तो लगभग हर रोज किया जाता है। इन दोनों को ही सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है। अगर आप नियमित रूप से धनिया और पुदीने की पत्तियों की चाय बनाकर पिएं तो इससे खून को साफ रखने में मदद मिलती है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में थोड़ी-थोड़ी धनिया और पुदीने की पत्तियां डालें और उसे 10 मिनट तक उबालें। फिर उसे छानकर चाय की तरह पिएं। यह काफी फायदेमंद होगा। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अदरक और गुड़ की चाय 
  • अदरक और गुड़ को गुणों की खान कहा जाता है। गुड़ में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर से गंदगी को बाहर निकाल देते हैं और खून को साफ बनाते हैं। वहीं अदरक में भी खून को साफ करने का गुण होता है। अगर आप नियमित रूप से अदरक और गुड़ की चाय पिएं तो इससे स्वास्थ्य को बहुत सारे फायदे मिल सकते हैं। इसके लिए आप एक कप पानी में थोड़ी सी अदरक कूटकर डाल दें और उसमें गुड़ का एक छोटा सा टुकड़ा भी मिला दें। उसे 5-6 मिनट तक उबालें और फिर छानकर पी लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
नींबू पानी 
  • नींबू के रस में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो खून से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल कर खून को साफ करने में उपयोगी हैं। रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पिएं। इससे खून तो साफ होता ही है, साथ ही यह इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है। 
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें