फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: छोटी-सी गलती न बिगाड़ दे होली का मजा, इन 10 बातों का रखें ध्यान

Tue, 10 Mar 2020 08:07 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
होली पर कोरोना का प्रकोप - फोटो : अमर उजाला
कोरोनावायरस से संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद लोगों के बीच इसका खौफ ऐसा है कि होली पर भी लोगों से बहुत सावधानी बरतने की अपील की गई है। होली में लोग एक जगह पर जमा होते हैं और साथ ही पानी का भी खूब इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि कोरोनावायरस का संक्रमण लोगों को इफेक्ट कर सकता है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि आप कोरोना के डर से होली के त्योहार का आनंद ही न उठाएं। आप होली खेल सकते हैं, लेकिन कोरोनावायरस से बचाव करते हुए सावधानियां बरतनी भी जरूरी है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
  • पर्व-त्योहार के जश्न में हम कई बार चीजों अनदेखा कर देते हैं। होली के मौके पर हमें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
  • होली का त्योहार तो वैसे रंग और गुलाल का होता है, लेकिन कोरोनावायरस से बचाव के लिए इस बार पानी वाली होली से दूर ही रहें।
  • कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए सूखी होली कारगर हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
लड़ेंगे कोरोना से - फोटो : अमर उजाला
  • हेवी वायरस होने की वजह से कोरोना ज्यादा दूर तक ट्रेवल नहीं कर पाता है। यह वेट पार्टिकल्स में ही ट्रेवल कर पाता है। ऐसे में सुरक्षित रहने के लिए सूखी होली का विकल्प चुनें।
  • होली के जश्न में हम अपने स्वास्थ्य लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। इस दौरान हम ध्यान ही नहीं देते हैं कि नाक या आंखों से पानी क्यों आ रहा है? ऐसी गलती बिल्कुल भी न करें और डॉक्टर से एक बार जरूर सलाह लें।

4 of 5
holi - फोटो : holi
  • कोशिश करें कि आप भीड़ वाली जगह कम जाएं। बेहतर रहेगा कि अपने घर पर ही एक दूसरे के साथ होली खेलें।
  • होली के दिन अगर कोई बाहरी आपके घर आ रहा है तो उसे सेनेटाइजर इस्तेमाल कराने के बाद ही रंग लगाने दें।
  • सार्वजनिक जगहों पर जाते वक्त मास्क पहनना बिल्कुल न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
holi gujiya
  • इस होली आप एक दूसरे को पूरी तरह से रंग में भिगोने की जगह माथे पर तिलक लगाकर भी त्योहार को मना सकते हैं।
  • होली के दिन बाजार की बनी मिठाई के बजाए घर की बनी मिठाइयां प्रयोग में लाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें