आंखों का रखें खास ध्यान
- फोटो : Freepik
क्या कहते हैं डॉक्टर?
डॉक्टर कहते हैं, रंग-गुलाल के संपर्क में आने से आंखों में एलर्जिक कंजक्टिवाइटिस, जलन, खुजली और सूजन हो सकती है। वहीं कैमिकल युक्त रंग आंखों की ऊपरी परत कॉर्निया को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
- अगर आप आंखों में चुभन होने पर आंखों को रगड़ देते हैं तो इससे रंग के महीन कण नाजुक मांसपेशियों में कट का कारण बन सकते हैं, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
- बच्चों की आंखें अधिक संवेदनशील होती हैं, इसलिए उनमें खतरा और ज्यादा हो सकता है।
पहले से ही बरतें सावधानी
विशेषज्ञ कहते हैं, होली खेलते समय चश्मा या सनग्लास पहनना आंखों की सुरक्षा में मदद कर सकता है। ऑर्गेनिक और हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें। छोटे बच्चों को विशेष निगरानी में रखें, क्योंकि वे अनजाने में आंखें मल सकते हैं। आंखों में कुछ भी चला जाए तो सिर्फ साफ पानी से अच्छे से धोएं, ज्यादातर मामलों में इन सावधानियों से किसी गंभीर समस्या के खतरे को कम किया जा सकता है।
------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।