Risks Of Wearing Lenses in Holi: हम सभी जानते हैं होली में लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं। मगर अक्सर ही ये देखने को मिलता है कि लोग हंसी मजाक में अपनी आंखों की सुरक्षा को नजरअंदाज कर देते हैं। बता दें कि होली के रंग आंखों के लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं, खासकर उन लोगों के लिए ये अधिक हानिकारक हो सकता है जो कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल करते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर होली खेलना आंखों के लिए अत्यंत जोखिम भरा हो सकता है। आजकल बाजार में मिलने वाले रंगों में भारी धातुएं, कांच के बारीक कण और हानिकारक रसायन जैसे मरकरी और लेड पाए जाते हैं। जब ये रासायनिक रंग गीले या सूखे रूप में लेंस के संपर्क में आते हैं, तो वे लेंस की सतह को सोख लेते हैं और कोर्निया को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक रंगों के साथ खेलते समय लेंस के बजाय चश्मे का प्रयोग करें, क्योंकि चश्मा एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। अगर आप फिर भी लेंस पहनते हैं, तो जरा सी लापरवाही 'कॉर्नियल अल्सर' का कारण बन सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।