Symptoms Of Food Poisoning From Adulterated Mava: होली रंगो का त्योहार है, लेकिन साथ ही इस त्योहार पर कई तरह की मिठाइयां भी खाने का चलन है। मगर अक्सर ही ऐसी खबरें देखने को मिलती हैं की बाजार में बिकने वाली मिठाईयां मिलावटी और खराब मावे से बनी हैं। बहुत से लोग अनजानें में ही इन मिठाइयों का सेवन करते हैं, जो इस खुशी के मौके को बीमारी में बदल सकती हैं।
त्योहारों के सीजन में मांग बढ़ने के कारण अक्सर मुनाफाखोर सिंथेटिक दूध, डिटर्जेंट और यूरिया जैसे खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल करके नकली मावा तैयार करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, दूषित मावे का सेवन करना न सिर्फ पाचन तंत्र बिगड़ता है, बल्कि यह शरीर के महत्वपूर्ण अंगों जैसे लिवर और किडनी को भी गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।
खराब मावे में हानिकारक बैक्टीरिया जैसे ई-कोलाई पनपने लगते हैं, जो फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं। आइए इस लेख में इसी से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं।