फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: होली में शराब पीना कहीं बन न जाए बड़ी मुसीबत का कारण, अल्कोहल पॉइजनिंग से कोमा होने का खतरा

Mon, 25 Mar 2024 11:03 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शराब से होने वाले नुकसान - फोटो : istock
देशभर में होली की उमंग देखी जा रही है। रंग-गुलाल के आनंद के साथ लजीज पकवान इस त्योहार को काफी खास बना देते हैं। हालांकि पिछले कुछ वर्षों के आंकड़े उठाकर देखें तो पता चलता है कि होली के दिन और इसके बाद में, अस्पतालों में शराब पीने के कारण होने वाली समस्याओं के शिकार लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। त्योहार के समय की गई आपकी छोटी सी भूल गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।

शराब पीने के कारण कई लोगों में अल्कोहल पॉइजनिंग की दिक्कत देखी जाती रही है जिसमें आपको तुरंत आपातकालीन चिकित्सा तक की आवश्यकता हो सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, होली में आनंद के नाम पर लोग बहुत अधिक शराब पी लेते हैं, जिसके कारण अल्कोहल पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। रक्त में बहुत अधिक अल्कोहल होने से आपका शरीर इसे अच्छी तरह से बाहर नहीं निकाल पाता है और कुछ स्थितियों में इसके गंभीर और जानलेवा दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि ये समस्या कितनी खतरनाक हो सकती है और शरीर पर इसका क्या असर होता है?
विज्ञापन

2 of 5
ज्यादा शराब पीने के नुकसान - फोटो : istock
क्या होती है अल्कोहल पॉइजनिंग?

अल्कोहल पॉइजनिंग का मतलब कम समय में भारी मात्रा में शराब पीने के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से है। होली के दौरान ये मामले अधिक देखे जाते रहे हैं। अल्कोहल पॉइजनिंग का जोखिम भले ही बहुत ज्यादा शराब पीने के कारण होता है पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डायबिटीज-हृदय रोग और अन्य क्रोनिक बीमारियों के शिकार लोगों के लिए थोड़ी शराब भी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।
 
शराब पीने से श्वास, हृदय गति, शरीर का तापमान और पाचन तंत्र प्रभावित हो जाता है। कुछ मामलों में इससे कोमा जैसी समस्या भी हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को शराब से बिल्कुल दूरी बनाने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शराब के नुकसान - फोटो : iStock
कैसे जानें कहीं आपको भी तो नहीं हो गई है अल्कोहल पॉइजनिंग?

शराब का सेवन या इसके कारण होने वाली अल्कोहल पॉइजनिंग से हमारी सेहत को कई प्रकार से नुकसान पहुंचने का खतरा हो सकता है। कम समय में अधिक शराब पीने से आपका शरीर इसे रक्त से ठीक तरीके से फिल्टर नहीं कर पाता है। रक्त में बहुत अधिक अल्कोहल होने के कारण उल्टी होने, बेहोशी, भ्रम की स्थिति के साथ हृदय गति कम होने, सांस लेने में कठिनाई, शरीर का तापमान कम होने (जिसे हाइपोथर्मिया भी कहा जाता है) जैसी दिक्कत भी हो सकती है। 

अल्कोहल पॉइजनिंग की समस्या का अगर समय पर पता न चले और इलाज न हो पाए तो इससे कोमा होने तक का खतरा हो सकता है।

4 of 5
शराब से हार्ट को नुकसान - फोटो : iStock
हार्ट-डायबिटीज रोगियों के लिए और भी खतरा

डॉक्टर कहते हैं, भले ही आप स्वस्थ हैं तो भी शराब से शरीर को कई प्रकार से नुकसान हो सकता है। वहीं पहले से ही डायबिटीज या हार्ट की समस्या के शिकार लोग अगर थोड़ी मात्रा में भी शराब पी लेते हैं तो ये उनकी स्वास्थ्य जटिलातओं को बढ़ाने वाली समस्या हो सकती है। शराब के कारण ब्लड शुगर लेवल अचानक से कम या ज्यादा हो सकता है वहीं ब्लड प्रेशर बढ़ने से हृदय के लिए समस्याएं बढ़ने का जोखिम रहता है। बहुत अधिक शराब का सेवन हार्ट अटैक तक का खतरा बढ़ाने वाली मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शराब से बनाएं दूरी - फोटो : Pixabay
शराब से बिल्कुल दूरी बनाकर रखने की सलाह

डॉक्टर कहते हैं, अल्कोहल पॉइजनिंग मेडिकल एमरजेंसी की स्थिति है, अगर आपमें या किसी व्यक्ति में इसके लक्षण दिख रहे हैं तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं। ज्यादा शराब पीने के कारण उल्टी होने लगती है और कई बार गलती से उल्टी नाक के माध्यम से फेफड़ों में जा सकती है जिससे सांस की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। इसके अलावा उल्टी के कारण शरीर में पानी की कमी और गंभीर निर्जलीकरण का भी खतरा रहता है जिससे लक्षण और बिगड़ सकते हैं। 

डॉक्टर कहते हैं, शराब की थोड़ी मात्रा भी शरीर के लिए हानिकारक है। इससे बचा जाना चाहिए। होली के दौरान किसी के बहकावे में न आएं और शराब से बिल्कुल दूरी बनाकर रखें। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें