आहार से कम कर लें शुगर
- फोटो : Freepik.com
हाई शुगर के क्या नुकसान हैं?
हाई सॉल्ट की तरह हाई शुगर भी सेहत के लिए नुकसानदायक है।
- अधिक मात्रा में चीनी वाली चीजें खाने से शरीर में ग्लूकोज तेजी से बढ़ता है, जिससे इंसुलिन हार्मोन में गड़बड़ी होने लग जाती है।
- लंबे समय तक ज्यादा चीनी खाते रहने से मोटाप और टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है।
- मोटापा अपने आप में हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी और फैटी लिवर का जोखिम बढ़ाने वाला माना जाता है।
फिर क्या चीजें खानी चाहिए?
डॉक्टर कहते हैं, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए 2HS की मात्रा आहार से कम करने के साथ पौष्टिक चीजों को आहार में शामिल किया जाना चाहिए। आपकी डाइट में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, हेल्दी फैट, विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर चीजें जरूर होनी चाहिए।
खाने के प्लेट का आधा हिस्सा सब्जियां और सलाद से भरें, एक चौथाई में प्रोटीन और एक चौथाई में साबुत अनाज शामिल करें। ये सेहत के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।