फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में तरोताजा रहने के लिए डाइट में करें इन चीजों को शामिल, थकान होगी दूर

Wed, 16 Dec 2020 04:41 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
शरीर में ऊर्जा की कमी की वजह से थकान महसूस होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। भारत के लगभग सभी हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। सर्दियों में कई लोगों को दिनभर थकान महसूस होती है। शरीर में ऊर्जा की कमी की वजह से थकान महसूस होती है। दिनभर तरोताजा रहने के लिए खान- पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे सर्दियों में तरोताजा रहने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से आपको थकान महसूस नहीं होगी। अगली स्लाइड्स में जानिए सर्दियों में तरोताजा रहने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 10
सर्दियों में तरोताजा रहने के लिए केले का सेवन करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
केला
  • सर्दियों में तरोताजा रहने के लिए केले का सेवन करें। केले में कार्ब्स, पोटेशियम और विटामिन B6 पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक होते हैं। केले का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

3 of 10
शकरकंद शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शकरकंद
  • शकरकंद शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक होता है। शकरकंद में फाइबर और कार्ब काफी मात्रा में पाया जाता है, जिस वजह से इसे पचने में समय लगता है और शरीर काफी लंबे समय तक एक्टिव रहता है।

4 of 10
सेब का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
सेब 
  • सेब का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। शरीर में नेचुरल शुगर और फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक होता है। रोजाना सेब का सेवन करने से आपको थकान महसूस नहीं होगी।
विज्ञापन

5 of 10
दिनभर तरोताजा रहने के लिए आप डार्क चॅाकलेट का सेवन भी कर सकते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
डॅार्क चॅाकलेट
  • दिनभर तरोताजा रहने के लिए आप डार्क चॅाकलेट का सेवन भी कर सकते हैं। डार्क चॅाकलेट का सेवन करने से मानसिक और शारीरिक थकान दूर हो सकती है। डार्क चॅाकलेट का सेवन करने से मूड भी अच्छा रहता है।
विज्ञापन

6 of 10
दिनभर तरोताजा रहने के लिए चुकंदर को डाइट में शामिल करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : getty images
चुकंदर
  • चुकंदर में नाइट्रेट काफी मात्रा में पाया जाता है, जो नाइट्रिक ऑक्साइड बढ़ाता है। नाइट्रिक ऑक्साइड के बढ़ने से ऊतकों को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है और शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। दिनभर तरोताजा रहने के लिए चुकंदर को डाइट में शामिल करें।
विज्ञापन

7 of 10
सुबह ब्रेकफास्ट में ओटमील का सेवन करने से आप दिनभर तरोताजा रहेंगे- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ओटमील
  • सुबह ब्रेकफास्ट में ओटमील का सेवन करने से आप दिनभर तरोताजा रहेंगे। ओटमील में विटामिन्स और मिनरल्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक होते हैं।

8 of 10
सीमित मात्रा में कॅाफी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कॅाफी
  • सीमित मात्रा में कॅाफी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। कॅाफी का सेवन करने से तुरंत एनर्जी मिलती है। कॅाफी का सेवन करने से शरीर में एपिनेफ्रीन हार्मोन बनता है जो शरीर और दिमाग को तरोताजा रखने का काम करता है।

9 of 10
ब्राउन राइस में काफी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
ब्राउन राइस
  • ब्राउन राइस में काफी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को तरोताजा रखने में सहायक होते हैं। ब्राउन राइस का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रण में रहता है। डायबिटीज के मरीज दिनभर तरोताजा रहने के लिए ब्राउन राइस को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
स्ट्रॅाबेरी का सेवन करने से आप दिनभर तरोताजा रहेंगे- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
स्ट्रॅाबेरी
  • स्ट्रॅाबेरी का सेवन करने से आप दिनभर तरोताजा रहेंगे। स्ट्रॅाबेरी को ऊर्जा बढ़ाने वाला फल भी कहा जाता है। स्ट्रॅाबेरी का सेवन करने से थकान दूर हो जाती है। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें