हार्ट हेल्थ कैसे ठीक रखें
- फोटो : Freepik.com
आहार में करें सुधार
रेड मीट, फुल फैट वाले डेयरी उत्पाद और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से दूरी बनाकर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखा जा सकता है। असंतृप्त वसा जैसे एवोकाडो, नट्स, सीड्स और वसायुक्त मछलियां न केवल कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखती हैं साथ ही इससे हृदय को स्वस्थ रखने में भी मदद मिल सकती है।
समय पर करें दिन का पहला भोजन
अध्ययनों में पाया गया है कि दिन का पहला भोजन अक्सर देर से करने या अक्सर नाश्ता छोड़ने से शरीर का बायोलॉजिकल सिस्टम धीरे-धीरे बिगड़ने लगता है। यही सिस्टम कोलेस्ट्रॉल, भूख और मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करता है। लिहाजा ब्लड टेस्ट में गड़बड़ी दिखने लगती है और समय के साथ आप कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। अध्ययन में पाया गया है कि जो लोग नाश्ता नहीं करते या रात को देर से खाना खाते हैं, उनमें बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल में सालाना थोड़ी ज्यादा बढ़ोतरी (0.89 mg/dL) होती है, साथ ही ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर भी बढ़ सकता है।