फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kidney Disease: हाई ब्लड प्रेशर किडनी डैमेज का कारण भी है और लक्षण भी, डॉक्टर ने बताए जरूरी टिप्स

Mon, 18 May 2026 08:41 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

High Blood Pressure Causes Kidney Damage: युवाओं में हाई ब्लड प्रेशर और किडनी रोग के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी गई है। किडनी की बीमारी वाले अधिकांश मरीजों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या देखी जाती रही है। अनियंत्रित हाई बीपी क्रॉनिक किडनी डिजीज का बड़ा कारण बन सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
किडनी की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI
लाइफस्टाइल और खान-पान की गड़बड़ी ने किस तरह से हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाया है, ये हम सभी लगातार तमाम रिपोर्ट्स और जर्नल्स में पढ़ते रहते हैं। खराब आहार, नींद की कमी, बढ़ते स्ट्रेस और कम होती शारीरिक गतिविधियों ने बुढ़ापे में होने वाली कई बीमारियों को कम उम्र के लोगों में भी काफी आम कर दिया है।

पहले जहां किडनी रोग और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बुजुर्गों की बीमारी मानी जाती थी वहीं अब बड़ी संख्या में युवा भी इसका शिकार देखे जा रहे हैं।

डॉक्टर कहते हैं, हाई ब्लड प्रेशर अपने आप में गंभीर स्थिति है, इससे सिर्फ हार्ट को ही नहीं बल्कि किडनी, लिवर, आंखों और तंत्रिकाओं को भी गंभीर नुकसान पहुंचाता है। यही वजह है कि इसे साइलेंट किलर कहा जाता है। क्या आप जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर किडनी की बीमारियों का कारण भी है और लक्षण भी? 

यानी अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो इससे किडनी डैमेज होने का खतरा तो बढ़ ही जाता है, साथ ही ब्लड प्रेशर हाई रहना किडनी की बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। मसलन अगर आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर लेते हैं तो इससे कई तरह के जोखिमों को कम कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
किडनी की बीमारियों का खतरा - फोटो : Adobe Stock
क्या कहते हैं किडनी रोग विशेषज्ञ?

अमर उजाला से बातचीत में वरिष्ठ  नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ आर.एम रंजन बताते हैं, शरीर से गंदगी और अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने, मिनरल्स को संतुलित रखने के साथ किडनी आपके ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखती है। 
 
  • अगर किसी को लंबे समय से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बनी हुई है तो इसके कारण किडनी की छोटी-छोटी रक्त वाहिकाएं कमजोर होने लगती हैं। इससे किडनी की फिल्टर करने की क्षमता प्रभावित होती है और किडनी फेलियर तक का खतरा हो सकता है।
  • अगर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर लिया जाए तो किडनी के साथ आंखों, तंत्रिकाओं, हार्ट-ब्रेन सहित कई अंगों को सुरक्षित किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
हाई ब्लड प्रेशर से किडनी की बीमारी - फोटो : Adobe Stock
ब्लड प्रेशर बढ़ने से किडनी को खतरा

नेशनल किडनी फाउंडेशन के अनुसार लंबे समय तक अनियंत्रित हाई बीपी क्रॉनिक किडनी डिजीज का बड़ा कारण बन सकता है। 
 
  • हाई ब्लड प्रेशर शरीर की रक्त वाहिकाओं पर लगातार दबाव बढ़ाता रहता है। किडनी में लाखों छोटे फिल्टर होते हैं जिन्हें नेफ्रॉन कहा जाता है। 
  • छोटी रक्त वाहिकाओं के जरिए इन फिल्टर्स तक खून पहुंचता है। 
  • जब ब्लड प्रेशर लगातार बढ़ा रहता है तो इन रक्त वाहिकाओं की दीवारें कमजोर होने लगती हैं। 
  • इससे किडनी तक पर्याप्त मात्रा में खून और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता और उसकी फिल्टरिंग क्षमता प्रभावित होने लगती है।
  • यदि आपका ब्लड प्रेशर लगातार 140/90 mmHg या उससे अधिक रहता है तो इससे किडनी को नुकसान का खतरा बढ़ जाता है। 

4 of 5
किडनी की बीमारियों का संकेत - फोटो : Freepik.com
किडनी की बीमारी में लक्षण भी है हाई ब्लड प्रेशर

अभी हमने जाना कि किस तरह से हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति किडनी को नुकसान पहुंचाती है, पर क्या आप जानते हैं कि किडनी की बीमारी में ये एक लक्षण भी हो सकता है?
 
  • डॉ रंजन बताते हैं, किडनी शरीर में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाती है। किडनी शरीर में पानी, सोडियम और हार्मोन का संतुलन बनाए रखती है। 
  • जब किडनी में कोई समस्या आ जाती है या फिर ये खराब होने लगती है तो शरीर से अतिरिक्त नमक और पानी ठीक से बाहर नहीं निकाल पाता।
  • इससे शरीर में फ्लूइड बढ़ता है और रक्त वाहिकाओं पर दबाव बढ़ने लगता है। इस वजह से ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है।
  • डॉक्टर कहते हैं, किडनी की बीमारी वाले अधिकांश मरीजों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या देखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीपी-किडनी को कैसे रखें हेल्दी? - फोटो : Adobe stock
इन समस्याओं से बचाव कैसे करें?

डॉक्टर कहते हैं, हाई ब्लड प्रेशर और किडनी की बीमारी दोनों से बचने के लिए लाइफस्टाइल में सुधार सबसे जरूरी है। 
 
  • इसके लिए सबसे पहले नमक का सेवन कम कर दें। 
  • प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड में भी सोडियम (नमक) की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इनका सेवन भी ज्यादा नहीं करना चाहिए। 
  • मौसमी फल-हरी सब्जियां, साबुत अनाज खाएं। ये किडनी और दिल दोनों के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं।
  • नियमित व्यायाम की आदत ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करती है।
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना और वजन कंट्रोल रखना किडनी और बीपी दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।



--------------
स्रोत:
High Blood Pressure & Kidney Disease


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें