अमरूद की पौष्टिकता
- फोटो : istock
अमरूद के स्वास्थ्य लाभ
ग्रीन टी की तरह, अमरूद के पत्ते कैटेचिन और अन्य एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर होते हैं। अमरूद के पत्तों को सेहत के लिए विशेष लाभदायक माना जाता है। अमरूद को एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटीऑक्सिडेंट्स से भी भरपूर माना जाता है। दस्त की समस्या को ठीक करने में अमरूद का सेवन करना विशेष लाभदायक माना जाता है। अमरूद में अनानास की तुलना में अधिक मात्रा में विटामिन सी, केले से अधिक पोटेशियम और फाइबर होता है। अमरूद का फल और पत्ते दोनों फायदेमंद होते हैं।
------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।