शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखना है तो इसका सबसे आसान फॉर्मूला है अपनी डाइट में सुधार करना। आहार में पौष्टिक चीजों को शामिल करने से शरीर के लिए जरूरी अधिकतर पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो सकती है। अध्ययनों से पता चलता है कि अगर हमारा पाचन ठीक तो शरीर को स्वस्थ रखना आसान हो जाता है और पाचन को ठीक रखने के लिए फाइबर वाली चीजों का सेवन सबसे जरूरी माना जाता है।
फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दालें फाइबर से भरपूर होती है। इससे पाचन को बेहतर रखने, पेट साफ करने और लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराने में मदद मिलती है। लेकिन हेल्दी चीजें भी जरूरत से बहुत ज्यादा लेने पर परेशानी पैदा कर सकती है। फाइबर के साथ भी ऐसा ही है।
अगर आप हेल्दी डाइट और फाइबर के चक्कर में चिया सीड्स, साबुत अनाज या फाइबर सप्लीमेंट्स का सेवन अधिक कर रहे हैं तो ये कई बार फायदे की जगह नुकसान दे सकती है। आइए जानते हैं कि फाइबर ओवरडोज किस तरह से नुकसानदायक हो सकता है?