फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट, जांघ या कमर में है ऐंठन वाली गांठ तो हो सकता है हर्निया, जानें इससे कैसे हो बचाव और किन बातों का रखें ध्यान

Tue, 03 Nov 2020 03:18 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हर्निया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
क्या आपके पेट, जांघ या कमर में कहीं कोई गांठ बनी हुई है ओर उसमें ऐंठन वाला दर्द भी होता है? अगर ऐसा है तो हो सकता है कि आपको 'हर्निया' है। विशेषज्ञों के मुताबिक, आपके शरीर में किसी मांसपेशी का कमजोर या घायल हो जाना 'हर्निया' है। इस बीमारी में शरीर के किसी अंग में सामान्य से अधिक विकास होने लगता है और दर्द होने लगता है। हर्निया यूं तो ज्यादातर पेट में होता है, लेकिन इसके ऊपरी जांघ, कमर और पेट के निचले हिस्से में भी होने की संभावना रहती है। इस पर समय रहते ध्यान देना जरूरी है। यह एक ऐसी शारीरिक समस्या है, जिसका सही समय पर इलाज नहीं किया जाएं तो ऑपरेशन ही एकमात्र इलाज बचता है। आइए जानते हैं हर्निया से बचाव के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है
विज्ञापन

2 of 6
कब्ज से बचें - फोटो : Pixabay
हर्निया से बचने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि अपना पेट साफ रखें। यानी खानपान सही रखें और कब्ज से बचें। खासकर ऐसे काम ज्यादा करने से बचें, जिनसे पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। जैसे अत्यधिक वजन उठाना वगैरह। इसके साथ ही अपना वजन संतुलित रखें। 
विज्ञापन

3 of 6
एल्कोहल की आदत को अलविदा कह दें - फोटो : social media
किसी भी तरह की धूम्रपान या एल्कोहल की आदत है तो तुरंत अलविदा कह दें। शराब, सिगरेट, तंबाकू आदि के सेवन से बचें। मांसाहार के सेवन से भी बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह आपकी समस्या  बढ़ा सकता है।

4 of 6
coffee - फोटो : social media
बहुत ज्यादा भोजन करने से बचें। इसके साथ ही चाय, कॉफी और कैफीन युक्त अन्य पदार्थों का सेवन करने से भी बचें। पानी पीते समय ध्यान यह रखना है कि एक बार में बहुत अधिक पानी न पीएं, बल्कि घूंट-घूंट कर के पानी पीएं। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खाना खाने के करीब एक घंटे बाद एक गिलास पानी में सेब का सिरका मिलाएं और इसे धीरे-धीरे पीएं। दिन में तीन बार जीरे को चबा-चबाकर खाने और ऊपर से गुनगुना पानी पीना भी फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एलोवेरा - फोटो : Pixabay
एलोवेरा जूस, अलसी, मेथीदाना आदि का सेवन भी इस समस्या में फायदेमंद होता है। डॉक्टर सलाह देते हैं कि व्यायाम करने और पैदल टहलने से भी इस समस्या में लाभ होता है। 

(नोट: यह लेख आपकी जानकारी भर के लिए है। किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या में डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह लेना ज्यादा श्रेयस्कर है।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें