Human body
- फोटो : Pixabay
सीरो सर्वे में हमारे शरीर के अंदर एंटीबॉडी पैदा हुई हैं या नहीं इस बारे में पता चलता है। उसी आधार पर हम ये बताते हैं कि कितनी जनता अब कोविड-19 की चपेट में आ चुकी है। कोविड-19 बीमारी से शरीर में जिस तरह की एंटी बॉडी पैदा होती हैं, उसी से मिलती जुलती एंटी बॉडी छह दूसरी बीमारियों में भी पैदा होती हैं, जैसे सार्स, मर्स और चार तरह के कॉमन कोल्ड वाली बीमारियों में। इस तरह की इम्यूनिटी को 'क्रॉस इम्यूनिटी' कहते हैं। ऐसे में सीरो सर्वे के नतीजों में पायी गई एंटी बॉडी के आधार पर ये पता लगाना कि एंटी बॉडी वाले हर इंसान को कोविड-19 बीमारी ही है, ये थोड़ा मुश्किल है। कई बार लोगों के शरीर में कॉमन कोल्ड होने की वजह से एंटी -बॉडी पैदा हो सकती है। डॉ. रेड्डी इस बात से भी आगाह करते हैं।