हेपेटाइटिस की बीमारी
- फोटो : Freepik.com
हेपेटाइटिस-ए का संक्रमण
हेपेटाइटिस-ए का संक्रमण दूषित भोजन-पानी या संक्रमित व्यक्ति के मल के संपर्क में आने से फैलता है। हेपेटाइटिस-ए के लक्षणों में थकान, भूख न लगने, मतली-उल्टी, पेट में दर्द, बुखार और पीलिया (त्वचा और आंखों का पीला पड़ना) की दिक्कत हो सकती है। हेपेटाइटिस-ए आमतौर पर हल्के लक्षणों वाला होता है और आसानी से ठीक भी हो जाता है। हालांकि कुछ मामलों में ये गंभीर भी हो सकता है यहां तक कि इससे लिवर फेलियर भी हो सकती है।
हेपेटाइटिस-ए से बचने के लिए नियमित रूप से हाथ धोना, दूषित भोजन-पानी से बचना और हेपेटाइटिस-ए का टीका लगवाना महत्वपूर्ण है।