फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCOS Vs PCOD: क्या पीसीओएस और पीसीओडी एक ही है? कम उम्र की महिलाओं में तेजी से बढ़ रही हैं ये बीमारियां

Sat, 05 Apr 2025 07:40 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीसीओएस की समस्या - फोटो : Freepik.com
लाइफस्टाइल और आहार से संबंधित गड़बड़ियों ने कम उम्र में ही कई प्रकार की बीमारियों का खतरा काफी बढ़ा दिया है। जब बात महिलाओं के स्वास्थ्य की हो तो दो बीमारियों की चर्चा सबसे ज्यादा की जाती है- पीसीओएस और पीसीओडी। ये दोनों ही महिलाओं में होने वाले हार्मोनल विकार हैं, जिसके कारण कई प्रकार की दिक्कतें हो सकती हैं। क्या ये दोनों विकार एक ही हैं या इनमें कोई अंतर है? आइए इस बारे में समझते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पीसीओडी या पीसीओएस दोनों ही महिलाओं के ओवरी (अंडाशय) को प्रभावित करने वाली बीमारी हैं। ओवरी महिलाओं के प्रजनन का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। प्रजनन के लिए ओवरी न सिर्फ अंडों का उत्पादन करती है बल्कि एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे फीमेल हार्मोन्स भी स्रावित करती है। ऐसे में इस अंग में होने वाली किसी भी समस्या के कारण मासिक धर्म सहित सेहत पर कई तरह से असर हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
पीसीओएस vs पीसीओडी - फोटो : Freepik.com
पहले जानिए पीसीओएस क्या है?

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) एक हार्मोनल विकार है जो आमतौर पर प्रजनन आयु की महिलाओं को प्रभावित करता है। इसके कारण आपको मासिक धर्म में अनियमितता की दिक्कत होती है। इसके अलावा कुछ लोगों में पीसीओएस के कारण अत्यधिक बाल उगने, मुंहासे होने या वजन बढ़ने की भी दिक्कत हो सकती है।

पीसीओएस पर अगर ध्यान न दिया जाए तो इसके कारण बांझपन की भी समस्या होने का खतरा रहता है। पीसीओएस के कारण अंडाशय में तरल पदार्थ से भरे छोटे-छोटे सिस्ट विकसित हो जाते हैं जिसके कारण ये ठीक तरीके से अंडे नहीं रिलीज कर पाती। 
विज्ञापन

3 of 5
पीसीओएस के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : Freepik.com
पीसीओएस की क्या पहचान है?

पीसीओएस की स्थिति कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने लगती है।
  • मासिक धर्म में अनियमितता होना या नियमित मासिक धर्म न होना पीसीओएस का सामान्य लक्षण है।
  • इसी तरह मासिक धर्म का कई दिनों तक या सामान्य से ज्यादा समय तक चलना भी पीसीओएस का सामान्य लक्षण है।
  • शरीर में एंड्रोजन हार्मोन का स्तर बढ़ने के कारण चेहरे और शरीर पर बहुत ज्यादा बाल हो सकते हैं। 
  • चेहर पर बहुत ज्याद मुंहासे होना या तेजी से बाल कम होते जाना भी पीसीओएस का एक संकेत माना जाता है।

4 of 5
मासिक धर्म की समस्या - फोटो : Freepik.com
अब जानिए पीसीओडी क्या है?

पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज (पीसीओडी) भी पीसीओएस की ही तरह एक हार्मोनल विकार है जो भी अंडाशय को प्रभावित करता है। इसके कारण भी अनियमित मासिक धर्म, वजन बढ़ने, मुंहासे और बांझपन की समस्या हो सकती है। पीसीओडी के कारण अंडाशय में सूजन और वृद्धि भी हो सकती है। पीसीओडी के लिए कोई निश्चित 'इलाज' नहीं है, लेकिन जीवनशैली में बदलाव करके इसके लक्षणों को कंट्रोल किया जा सकता है।

अब सवाल उठता है कि जब दोनों समस्याओं को लक्षण एक जैसे हैं तो क्या दोनों में कोई अंतर भी है या फिर दोनों एक ही हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मासिक धर्म की समस्याओं पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com
क्या इनमें कोई अंतर भी है?

अपोलो हॉस्पिटल्स के विशेषज्ञ अनुसार, पीसीओडी और पीसीओएस दोनों एक जैसी समस्याएं होते हुए भी अलग हैं। पीसीओडी एक हल्का रूप है, जिसमें ओवरी में सिस्ट और अनियमित ओव्यूलेशन होता है, जबकि पीसीओएस अधिक जटिल विकार है, जिसमें हार्मोनल असंतुलन, इंसुलिन प्रतिरोध और मेटाबॉलिज्म से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं।

अगर आपको इन दोनों ही स्थितियों से जुड़े कोई भी लक्षण दिख रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें, ताकि स्थिति को गंभीर रूप लेने से बचाया जा सके।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें