हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखना बहुत जरूरी
- फोटो : Freepik.com
हेपेटाइटिस ए वायरस से कैसे बचें?
हेपेटाइटिस ए मुख्य रूप से फीकल-ओरल रूट यानी मल से दूषित भोजन या पानी के जरिए फैलता है। यदि संक्रमित व्यक्ति के मल से वायरस पानी या भोजन तक पहुंच जाए तो संक्रमण फैल सकता है।
- दूषित पानी, सड़क किनारे अस्वच्छ भोजन, बिना हाथ धोए खाना बनाने या खाना खाने या फिर गंदगूी वाले क्षेत्रों में इसका खतरा अधिक देखा जाता है।
- हेपेटाइटिस-ए से बचाव के लिए साफ पानी पीनी चाहिए। उबला हुआ या फिल्टर से शुद्ध किया गया पानी पिएं।
- बाहर खुले में रखे कटे फल, अस्वच्छ भोजन और खुले में बिकने वाली चीजें खाने से बचें।
- खाना खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोना बेहद जरूरी है।
- हेपेटाइटिस-ए वैक्सीन संक्रमण को रोकने में मददगार हो सकते हैं।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।