फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए इन टिप्स को करें फॅालो, तुरंत मिलेगा लाभ

Sun, 13 Dec 2020 08:33 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
स्वस्थ और फिट रहने के लिए शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी नहीं होनी चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्वस्थ और फिट रहने के लिए शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी नहीं होनी चाहिए। हीमोग्लोबिन खून की कोशिकाओं में मौजूद आयरन या लौह युक्त प्रोटीन है, जो शरीर के अलग-अलग अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में सहायक होता है। हीमोग्लोबिन फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर इसे खून के जरिए पूरे शरीर के तक पहुंचाने का काम करता है। खान- पान का ध्यान न रखने की वजह से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने लगती है। हीमोग्लोबिन की कमी की वजह से थकान भी अधिक होने लगती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के कुछ टिप्स बताएंगे। इन टिप्स को फॅालो करने से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होगी। अगली स्लाइड्स में जानिए शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के टिप्स...
विज्ञापन

2 of 7
शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में विटामिन सी से भरपूर चीजों को शामिल करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विटामिन सी से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करें
  • शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में विटामिन सी से भरपूर चीजों को शामिल करें। विटामिन सी से भरपूर चीजों में आयरन भी काफी मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में सहायक होता है।
विज्ञापन

3 of 7
शरीर में हिमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए डाइट में फोलिक एसिड युक्त चीजों को शामिल करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
फोलिड एसिड युक्त आहार का सेवन करें
  • फोलिक एसिड शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में सहायक होता है। शरीर में हिमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए डाइट में फोलिक एसिड युक्त चीजों को शामिल करें। हरी पत्तेदार सब्जियां, चावल, अंकुरित अनाज, सूखे सेम, गेहूं के बीज, मूंगफली,केला आदि में फोलिक एसिड काफी मात्रा में पाया जाता है।

4 of 7
चुकंदर का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : getty images
चुकंदर का सेवन करें
  • चुकंदर में आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में हिमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में सहायक होता है। चुकंदर का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में चुकंदर को शामिल करें।
विज्ञापन

5 of 7
हिमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए रोजाना एक अनार का सेवन करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एक सेब या अनार का सेवन करें
  • हिमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए रोजाना एक सेब या अनार का सेवन करें। सेब, अनार का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए आयरन युक्त फलों को डाइट में शामिल करें।
विज्ञापन

6 of 7
हिमोग्लोबिन की कमी की समस्या से परेशान लोगों को आयरन को नष्ट करने वाली चीजों से परहेज करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
आयरन को नष्ट करने वाली चीजों से परहेज करें
  • हिमोग्लोबिन की कमी की समस्या से परेशान लोगों को आयरन को नष्ट करने वाली चीजों से परहेज करना चाहिए, जैसे- कॉफी, चाय, सोडा, वाइन, बीयर। इन चीजों के सेवन से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए रोजाना व्यायाम करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
रोजाना व्यायाम करें
  • शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए रोजाना व्यायाम करें। रोजाना व्यायाम करने से हीमोग्लोबिन की कमी को दूर किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें