फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 की उम्र में भी 17 साल की हीरोइनों को फिटनेस में मात देती हैं हेमा मालिनी, ये डाइट है उनका सीक्रेट

Tue, 16 Oct 2018 12:02 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hema malini
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी आज अपना 70वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्होंने जिस तरह खुद को मेंटेन किया है वो वाकई काबिले तारीफ है। उनकी गिनती उन गिनी-चुनी अदाकाराओं में होती है जो अपनी बढ़ती उम्र में भी एकदम फिट बनी हुई हैं। आइए आज इस खास मौके पर जानते हैं इस उम्र में उनके चुस्त-तंदुरुस्त रहने की पीछे क्या राज है।  
विज्ञापन

2 of 5
hema malini
गर्म पानी
हेमा मालिनी अपने दिन की शुरुआत हल्के गुनगुने पानी को पीकर करती हैं। इस पानी में वो शहद और नींबू का रस भी मिलाती हैं। ऐसा वो दिन में दो बार करती हैं, जो कि उन्हें दिनभर एनर्जी देता है।
विज्ञापन

3 of 5
Hema Malini
शक्कर को नो
हेमा ने पिछले कई साल से शक्कर खाना छोड़ रखा है। देश-विदेश के दौरों पर जाने से पहले ही वहां के होटल या गेस्ट हाउस के रसोइयों को यह बता दिया जाता है कि किसी भी मीठे पकवान में शक्कर की जगह शहद डाली जाए।

4 of 5
hema malini
कब क्या खाती हैं-
हेमा पूरी तरह से वेजिटेरियन हैं। जिसे वो अपने हेल्दी रहने का बड़ा कारण मानती हैं।वो हफ्ते में दो बार उपवास करती हैं। इस दौरान सिर्फ फ्रूट्स, ड्राय फ्रूट्स, जूस आदि ही लेती हैं।
- लंच में दो रोटी, एक कटोरी दाल, दो सब्जियां और चावल के साथ थोड़ा सा रसम लेती हैं। 
- दो कप ग्रीन टी भी उनके डेली रुटीन में शामिल है। 
- रात का खाना 8 बजे के पहले खा लेती हैं। इससे खाने को डाइजेस्ट होने का पूरा समय मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hema malini
फिटनेस सीक्रेट
साइक्लिंग : रोजाना 10 से 15 मिनट तक साइक्लिंग करती हैं। 
योग और प्रणायाम : रोजाना 45 मिनट योग और प्रणायाम को देती हैं। इससे वजन मेंटेन होने के साथ ही बीमारियों से दूर हैं। 
डांसिंग : डांसिंग को भी एक्सरसाइज के तौर पर करती हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें