फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन को लेकर सरकार की करें मदद, इनाम में मिलेंगे 40 लाख रुपये

Sat, 26 Dec 2020 08:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कोरोना वायरस ने लगभग पिछले 8 महीने से भी ज्यादा समय से पूरी दुनिया को परेशान कर रखा है। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा संक्रमित लोगों के मामले में भारत दूसरे पायदान पर है। ऐसे में देश में कोरोना टीकाकरण अभियान की तैयारियां चल रही हैं। ये पहले चरण की तैयारियां हैं, ऐसे में सरकार इसमें किसी भी तरह की ढिलाई नहीं करना चाहती। साथ ही सरकार द्वारा एक मौका दिया जा रहा है, जिसके तहत आप भी वैक्सीन वितरण में शामिल हो सकें। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये होगा कैसे?
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
दरअसल, सरकार वैक्सीन वितरण सिस्टम को मजबूत करना चाहती है, जिसके तहत वो एक चैलेंज लेकर आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय चाहते हैं कि देश के स्टार्टअप और तकनीकी विशेषज्ञ वैक्सीन वितरण में आने वाली चुनौतियों का हल निकलें। हालांकि, पूरे देश में कोविड वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (Co-WIN) के जरिए ही वैक्सीन का वितरण किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
यहां तक कि हेल्थ मिनिस्ट्री ने टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट के उन सात एरियों की पहचान की है जो वितरण में दिक्कत पैदा कर सकते हैं। ये सात दिक्कतें जहां आएंगी, वो एरिया हैं इंफ्रास्ट्रक्चर, मॉनिटरिंग एंड मैनेजमेंट, डायनैमिक लर्निंग एंड इंफॉर्मेशन सिस्टम्स, मानव संसाधनों की सीमाएं, वैक्सीन लॉजिस्टिक मैनेजमेंट और टीकाकरण होने के बाद रियल टाइम बेसिस पर किसी प्रतिकूल प्रभाव के लिए लाभार्थियों की ट्रैकिंग।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
ऐसे में इस चैलेंज में भाग लेकर कई स्टार्टअप लाखों रूपये जीत सकते हैं। वैक्सीन वितरण के तरीके को बेहतर बनाने के लिए स्टार्टअप और तकनीकी विषेषज्ञों को इसमें भाग लेने को कहा गया है। 22 दिसंबर को लॉन्च हुए इस चैलेंज में आप 15 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। भारतीय टेक स्टार्टअप के लिए बने एक प्लेटफॉर्म पर ये चैलेंज उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
अगर आप इसमें भाग लेते हैं और इसके बाद अगर आपका इसमें चयन होता है, तो आपको 40 लाख रुपये तक मिल सकते हैं। इसके लिए शीर्ष पांच लोगों को कोविड वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस दिया जाएगा, ताकि वो अपने आइडिया को प्लेटफॉर्म के साथ जोड़कर देख सकें। इनमें जो लोग शॉर्टलिस्ट हुए हैं उन्हें चीजों की जरूरतों के लिए 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, फाइनल में पहुंचने वाले दो लोगों में से जो रनरअप रहेगा उसे 20 लाख रुपये और जीतने वाले को 40 लाख रुपये दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें