हृदय रोगों पर गंभीरता से ध्यान देते रहना जरूरी
- फोटो : Freepik
क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?
हृदय रोग विशेषज्ञ कहते हैं, हार्ट अटैक के लक्षणों की समय पर पहचान सबसे महत्वपूर्ण है। अगर किसी को सीने में दर्द, सांस में तकलीफ या ठंडे पसीने का अनुभव हो रहा है, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए। हार्ट अटैक के केवल एक लक्षण पर ध्यान न दें, कभी-कभी लक्षण बहुत हल्के होते हैं या किसी और स्थिति की तरह महसूस होते हैं। इसलिए इन सभी के बारे में भी जानना और समय रहते डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
इसके अलावा, दिल की सेहत को बनाए रखने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन बेहद आवश्यक है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।