फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में क्यों पड़ता है दिल का दौरा? जानें वजह और उपाय

Tue, 27 Dec 2016 04:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
दिल के दौरे से बचने के उपाय
पहले तो दिल के दौरे की समस्या ज्यादातर बुजुर्गों को ही रहती थी लेकिन आज के समय में नौजवान भी इस बीमारी का शिकार बन रहे हैं। सर्दियों में खासतौर से सावधान रहने की जरूरत होती है क्योंकि इस मौसम में दिल का दौरा पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। इसके कई कारण होते हैं।
विज्ञापन

सर्दियों में क्यों पड़ता है दिल का दौरा? जानें वजह और उपाय

2 of 7
दिल के दौरे से बचने के उपाय
दरअसल, सर्दियों में गिरते तापमान की वजह से ह्रदय को रक्त पहुंचाने वाली धमनियां सिकुड़ जाती हैं। इस कारण दिल में रक्त और ऑक्सीजन की मात्रा कम पहुंचती है और दिल के दौरे की संभावना बढ़ती है। इसके अलावा सर्दियों में धूप की कमी के कारण विटामिन डी की कमी हो जाती है जिस कारण ये खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इससे बचने के उपायों के बारे में।
विज्ञापन

सर्दियों में क्यों पड़ता है दिल का दौरा? जानें वजह और उपाय

3 of 7
दिल के दौरे से बचने के उपाय
- दिल के मरीजों को सर्दियों के मौसम में सुबह ना टहलने की सलाह दी जाती है। दोपहर में सूरज निकलने के बाद ही सैर करने जाएं।

- आंवला को सुखाने के बाद मिश्री के साथ पीस लें और रोज इसे पानी के साथ एक चम्मच लें। इससे दिल की बीमारियां दूर रहती हैं।

सर्दियों में क्यों पड़ता है दिल का दौरा? जानें वजह और उपाय

4 of 7
दिल के दौरे से बचने के उपाय
- खाने में अलसी के तेल का प्रयोग करें। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जिससे दिल मजबूत बनता है।

- सर्दियों में शरीर में कॉलेस्ट्रॉल का संतुलन बिगड़ता है जिस वजह से दिल की बीमारियां होती है। ऐसे में आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना है। साथ ही कुछ भी होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

 
विज्ञापन

सर्दियों में क्यों पड़ता है दिल का दौरा? जानें वजह और उपाय

5 of 7
दिल के दौरे से बचने के उपाय
- तापमान गिरने की वजह से दिल के मरीजों को हाइपोथेरमिया हो सकता है। ये एक घातक बीमारी होती है। इससे बचने के लिए शरीर को गर्म रखना चाहिए। इसके लिए गर्म कपड़े पहनें और भोजन में ऐसी चीजों को शामिल करें जिनसे गर्मी मिलती हो।

- धूप में व्यायाम करें, लेकिन ज्यादा ना करें क्योंकि इससे दिल पर दबाव पड़ता है।
विज्ञापन

सर्दियों में क्यों पड़ता है दिल का दौरा? जानें वजह और उपाय

6 of 7
दिल के दौरे से बचने के उपाय
- जितना ज्यादा हो सके धूप में रहें। इससे शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होती।

- धूम्रपान से दिल के दौरे के साथ-साथ फेफड़ों की समस्या भी होती है। अगर आप किसी भी बीमारी से जूझ रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप सिगरेट छोड़ दें। वैसे भी यह सेहत को हर तरह से नुकसान ही पहुंचाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दियों में क्यों पड़ता है दिल का दौरा? जानें वजह और उपाय

7 of 7
दिल के दौरे से बचने के उपाय
- अगर आप हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या दमा के मरीज हैं तो आपको विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

- मसालेदार खाने, ज्यादा मीठा खाने से परहेज करना चाहिए। शरीर में कैलोरी की मात्रा का संतुलन बनाए रखें। साथ ही भरपूर मात्रा में पानी पिएं हो सके तो गुनगुने पानी का सेवन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें