कम उम्र वालों में दिल की दौरा
- फोटो : adobe stock images
कम उम्र वालों में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले
हृदय रोग विशेषज्ञ कहते हैं, 20 से कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं। इसके लिए गड़बड़ लाइफस्टाइल और असंतुलित खान-पान एक बड़ा कारण है।
- प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा नमक, ट्रांस फैट और चीनी से भरपूर डाइट धमनियों में फैट जमा करती है, जिससे रक्त का संचार प्रभावित होता है और हार्ट अटैक हो सकता है।
- इसके अलावा ऑफिस में लंबे समय तक बैठे रहना, व्यायाम न करना, बढ़ता मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी स्थितियों ने हार्ट अटैक के खतरे को कई गुना बढ़ा देता है।
- लंबे समय तक स्ट्रेस से शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक हो सकता है।
10 साल या इससे कम उम्र के बच्चों में ये जोखिम नहीं होते हैं, तो क्या फिर भी उन्हें हार्ट अटैक हो सकता है?