Side Effects Of Tea On Empty Stomach: हमारे देश में चाय केवल एक पेय पदार्थ नहीं, बल्कि एक भावना है जिसकी शुरुआत करोड़ों लोग अपने दिन के पहले प्याले के साथ करते हैं। हालांकि चाय का आनंद तब तक ही सुखद है जब तक इसे सही तरीके और सही समय पर पिया जाए। अक्सर हम चाय पीते समय जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं, जैसे स्वाद के चक्कर में चाय को बहुत अधिक उबाल देते हैं या खाली पेट इसका सेवन करते हैं।
चाय में मौजूद 'टैनिन' और 'कैफीन' का अत्यधिक सेवन पेट की अंदरूनी परत को उत्तेजित कर सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, चाय पीने की गलत आदतें आयरन के अवशोषण को रोक सकती हैं, जिससे एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप भी चाय के शौकीन हैं, तो इसके औषधीय गुणों का लाभ उठाने और दुष्प्रभावों से बचने के लिए कुछ बुनियादी नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है, जिसके बारे में सभी लोगों को जानना चाहिए।