Healthy Iftar Meal Plan 2026: रमजान के दौरान रोजा रखने के बाद इफ्तार का समय शरीर को पोषण देने और एनर्जी को बनाए रखने के लिए का होता है। अक्सर लोग पूरे दिन भूखा रहने के बाद इफ्तार को एक 'इनाम' की तरह देखते हैं और भारी, तैलीय व मीठे पकवानों पर टूट पड़ते हैं। फेमस डॉक्टर मल्हार गणला ने सोशल मीडिया पर एक महत्वपूर्ण वीडियो साझा कर इस माइंडसेट को बदलने की सलाह दी है।
डॉक्टर गणला के मुताबिक इफ्तार का उद्देश्य मन को संतुष्ट करना नहीं, बल्कि शरीर में कम हुए पानी, नमक और प्रोटीन की पूर्ति करना होना चाहिए। डॉक्टर चेतावनी देते हुए बताते हैं कि इफ्तार में गलत खान-पान न सिर्फ एसिडिटी और सिरदर्द का कारण बनता है, बल्कि रात के समय भारी बेचैनी और अगले दिन सुस्ती पैदा कर सकता है। उन्होंने एक इफ्तार खोलने के का वैज्ञानिक क्रम और आहार के बारे में बताया है जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। ये क्रम डाइट प्लान आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।