फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 की उम्र के बाद इन पांच चीजों को करें डाइट में शामिल, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर

Thu, 24 Dec 2020 05:28 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
50 साल से अधिक उम्र के लोगों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। 50 से अधिक उम्र के लोगों का इम्यून सिस्टम भी कमजोर होने लगता है। 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को डाइट में कुछ खास चीजों का शामिल करना चाहिए। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे 50 की उम्र के बाद लोगों को किन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। इन चीजों का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगली स्लाइड्स में जानिए 50 की उम्र के बाद लोगों को किन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 6
अपनी डाइट में एवोकाडो को शामिल करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एवोकाडो
  • अपनी डाइट में एवोकाडो को शामिल करें। एवोकाडो का सेवन दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। 50 की उम्र के बाद कई लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो जाती है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए एवोकाडो का सेवन काफी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

3 of 6
50 की उम्र के बाद लोगों को डाइट में बेरीज को शामिल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
बेरीज
  • 50 की उम्र के बाद लोगों को डाइट में बेरीज को शामिल करना चाहिए। बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं, जो कोशिकाओं को सुरक्षित रखने में सहायक होते हैं। रोजाना बेरीज का सेवन करने से आप बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

4 of 6
बादाम का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
बादाम
  • बादाम का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। बादाम का सेवन हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। 50 की उम्र के बाद के लोगों को रोजाना 6 से 10 बादाम का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
50 की उम्र के बाद लोगों को रोजाना अखरोट का सेवन भी करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अखरोट
  • 50 की उम्र के बाद लोगों को रोजाना अखरोट का सेवन भी करना चाहिए। रोजाना 3 से 5 अखरोट खाने से आप स्वस्थ और फिट रहेंगे। अखरोट का सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चुकंदर का सेवन दिल के लिए भी काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : getty images
चुकंदर
  • चुकंदर में नाइट्रेट नाम का पोषक तत्व पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने में सहायक होता है। चुकंदर का सेवन दिल के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।  50 की उम्र के बाद डाइट में चुकंदर को जरूर शामिल करें।                                                                            
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें