Healthy Alternatives to Junk Food: युवाओं के बीच एक तरफ जंक फूड को लेकर क्रेज देखा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ वो अपनी फिटनेस का भी काफी ध्यान रखते हैं। ऐसे में हम आपको यहां जंक फूड के हेल्दी विकल्प बताएंगे।
Healthy Alternatives to Junk Food: अक्सर लोगों को अचानक कुछ खास तरह के फूड्स खाने की क्रेविंग होने लगती है, जैसे गोलगप्पा, आइसक्रीम, चॉकलेट, फ्राइज, पिज्जा या बर्गर। ये क्रेविंग्स कभी-कभी इतनी तेज होती हैं कि इन्हें कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है।
खासकर शाम के समय या तनाव में होने पर लोग अनहेल्दी और हाई-कैलोरी फूड की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं। हालांकि बार-बार इन चीजों का सेवन करने से वजन बढ़ना, पाचन संबंधी समस्याएं और शरीर में पोषण असंतुलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि इन क्रेविंग्स को पूरी तरह रोकने की बजाय उनके हेल्दी विकल्प अपनाए जाएं।
सही फूड चॉइस और बैलेंस डाइट से आप अपनी क्रेविंग भी पूरी कर सकते हैं और सेहत भी ठीक रख सकते हैं। आइए जानते हैं कि जब आपको इन चीजों की क्रेविंग हो तो क्या हेल्दी विकल्प चुन सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
जंक फूड की क्रेविंग हो तो क्या खाएं?
- फोटो : instagram
गोलगप्पा की क्रेविंग हो तो क्या खाएं?
गोलगप्पा अक्सर तला हुआ और ज्यादा मसालेदार होता है, जिससे एसिडिटी और पेट की दिक्कत हो सकती है।
इसके हेल्दी विकल्प
स्प्राउट्स चाट (उबले चने, मूंग, प्याज, टमाटर)
घर का पानी पूरी (बेक्ड पूरी + नींबू पानी)
खीरा, टमाटर और चाट मसाला सलाद
विज्ञापन
3 of 8
जंक फूड की क्रेविंग हो तो क्या खाएं?
- फोटो : Instagram
आइसक्रीम की क्रेविंग हो तो क्या खाएं?
आइसक्रीम में ज्यादा शुगर और फैट होता है, इसलिए इसे खाने से जितना हो सके बचें।
इसके हेल्दी विकल्प
फ्रोजन योगर्ट
केले की नेचुरल आइसक्रीम
फ्रूट सलाद + शहद
चिया सीड पुडिंग
4 of 8
जंक फूड की क्रेविंग हो तो क्या खाएं?
- फोटो : Adobe stock
चॉकलेट की क्रेविंग हो तो क्या खाएं?
मिल्क चॉकलेट में ज्यादा शुगर होती है, ये एकदम से शुगर बढ़ा सकती है।
इसके हेल्दी विकल्प
70% या ज्यादा कोको वाली डार्क चॉकलेट
कोको पाउडर से बनी स्मूदी
नट्स और ड्राई फ्रूट्स मिक्स
मुंगफली की चिक्की
विज्ञापन
5 of 8
जंक फूड की क्रेविंग हो तो क्या खाएं?
- फोटो : instagram
फ्राइज की क्रेविंग हो तो क्या खाएं?
डीप फ्राइड फ्राइज ज्यादा ऑयली होते हैं, इससे शरीर पर बुरा असर पड़ता है।
इसके हेल्दी विकल्प
बेक्ड स्वीट पोटैटो
रोस्टेड मखाना
भुना चना
विज्ञापन
6 of 8
जंक फूड की क्रेविंग हो तो क्या खाएं?
- फोटो : instagram
पिज्जा की क्रेविंग हो तो क्या खाएं?
पिज्जा में रिफाइंड आटा और ज्यादा चीज होता है, इसे भी आप हर दिन नहीं खा सकते।
इसके हेल्दी विकल्प
होल व्हीट बेस पिज्जा
ओट्स पिज्जा बेस
इसकी जगह डोसा भी खाया जा सकता है
विज्ञापन
7 of 8
जंक फूड की क्रेविंग हो तो क्या खाएं?
- फोटो : अमर उजाला
बर्गर की क्रेविंग हो तो क्या खाएं?
बर्गर में प्रोसेस्ड चीजें ज्यादा होती हैं, कई जगह इसे मक्खन में सेका जाता है, जो नुकसानदायक है।
इसके हेल्दी विकल्प
स्प्राउट्स और सब्जियों वाला सैंडविच
इस सैंडविच का ब्रेड अच्छी क्वालिटी और मिलेट्स वाला होना चाहिए।
क्रेविंग को दबाने की बजाय उसे स्मार्ट तरीके से मैनेज करना सबसे अच्छा तरीका है। सही हेल्दी विकल्प अपनाकर आप स्वाद भी ले सकते हैं और अपनी सेहत भी बचा सकते हैं।
---------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।