Emotional Eating Solutions: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि ऑफिस में एक तनावपूर्ण दिन के बाद या किसी से बहस होने पर आपका हाथ सीधे चॉकलेट, आइसक्रीम या चिप्स के पैकेट की ओर जाता है? अक्सर लोग उदासी, चिंता, या तनाव जैसी नकारात्मक भावनाओं से निपटने के लिए भोजन का सहारा लेते हैं, खासकर मीठे और जंक फूड का।
इन्हीं भावनाओं से प्रेरित होकर खाने की इसी आदत को 'इमोशनल ईटिंग' या 'स्ट्रेस ईटिंग' कहा जाता है। यह शारीरिक भूख नहीं, बल्कि एक मनोवैज्ञानिक जरूरत है, जिसमें दिमाग आराम और सुकून पाने के लिए हाई-कैलोरी फूड की मांग करता है। आइए इस लेख में इमोशनल ईटिंग और इसके पीछे के विज्ञान के बारे में जानते हैं और साथ ही इससे बचने के उपाय के बारे में भी जानेंगे।