मिर्गी
- फोटो : Adobe Stock
टाइट कपड़े और बेल्ट तुरंत ढीला करें
डॉक्टर तुंगारिया के मुताबिक मिर्गी के दौरे पड़ते ही आप मरीज के शरीर पर पहने हुए टाइट कपड़े, बेल्ट, टाई या गले में मौजूद स्कार्फ को तुरंत ढीला कर दें। तंग कपड़े सांस लेने की प्रक्रिया को बाधित कर सकते हैं, जिससे मरीज को और अधिक कठिनाई हो सकती है। कपड़े ढीला करने से मरीज को सांस लेने में आसानी होती है और ब्लड सर्कुलेशन सामान्य बना रहता है।