Easy Ways to Relieve Stress: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव एक बड़ी चुनौती है, और अक्सर लोग इसे कम करने के लिए तुरंत समाधान खोजते हैं। इसी विषय पर मशहूर डॉक्टर मल्हार गणला ने लंबे समय तक मानसिक शांति बनाए रखने के लिए तीन ऐसे 'टिप्स' साझा किए हैं, जो हमारी जीवनशैली और सोच में गहरे बदलाव ला सकते हैं।
ये तीन सिद्धांत हमें यह सिखाते हैं कि तनाव का मुख्य कारण बाहरी परिस्थितियां नहीं, बल्कि हमारी आंतरिक अपेक्षाएं और शिकायतें हैं। डॉक्टर गणला का कहना है कि यदि हम अपनी पुरानी शिकायतों को छोड़ दें, तो हम एक स्थायी शांति का अनुभव कर सकते हैं। इन 'हैक्स' को अपनाना मस्तिष्क के कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) के स्तर को नियंत्रित करने का एक अचूक तरीका है। आइए इस लेख में डॉक्टर मल्हार गणला के बताए गए तीन टिप्स के बारे में विस्तार से बताता है, जिन्हें कोई भी व्यक्ति अपनी दिनचर्या में शामिल करके तनाव-मुक्त जीवन जी सकता है।