Popcorn Syndrome: अगर आपको लगातार किसी एक काम पर ध्यान केंद्रित करने में मुश्किल हो रही है, आपका दिमाग हमेशा एक विचार से दूसरे विचार पर तेजी से कूद रहा है, तो आप 'पॉपकॉर्न सिंड्रोम' के शिकार हो सकते हैं। यह कोई मेडिकल रोग नहीं है, बल्कि एक व्यवहारगत स्थिति है जो हमारे डिजिटल युग की देन है। जिस तरह पॉपकॉर्न तेजी से उछलता है, उसी तरह हमारा दिमाग लगातार कई सारे नोटिफिकेशन, मैसेज और मल्टीटास्किंग के कारण अति-सक्रिय हो जाता है।
विशेषज्ञों के मुताबिक टेक्नोलॉजी पर अत्यधिक निर्भरता के कारण हमारा मस्तिष्क इतनी तेजी से सूचनाएं प्रोसेस करने का आदी हो गया है कि वह शांत और धीमी गति से किए जाने वाले कामों पर फोकस नहीं कर पाता। यह स्थिति न केवल प्रोडक्टिवीटी को कम करती है, बल्कि यह आपकी याददाश्त और मानसिक शांति को भी गंभीर रूप से प्रभावित करती है। अगर किसी को भी इस तरह के लक्षण दिखते हैं तो उसे इस सिंड्रोम को पहचानना और अपनी डिजिटल आदतों में बदलाव लाना बहुत जरूरी है।