फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में हैं पसीने की बदबू से परेशान? तो इन आसान तरीकों से पा सकते हैं छुटकारा

Tue, 06 Jul 2021 01:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
sweat problem - फोटो : istock
डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

बात अगर सर्दी के मौसम की हो तो ज्यादातर लोगों के चेहरे पर खुशी होती है। लगभग सभी लोगों को सर्दी का मौसम काफी पसंद होता है, क्योंकि इसमें गर्मी जैसी दिक्कतें नहीं होती हैं। वहीं, अगर बात गर्मी की करें तो लगभग हर कोई इस मौसम से नाराज रहता है। गर्मियों में कई तरह की दिक्कतों का सामान लोगों को करना पड़ता है। जैसे- तेज धूप की वजह से कहीं आ जा नहीं सकते, कुछ गरमा-गरम चीजें नहीं खा सकते, ज्यादा कपड़े नहीं पहन सकते, हर वक्त एसी, पंखा या कूलर में रहना पड़ता है आदि। लेकिन इसके अलावा एक और चीज है जिससे लोग गर्मियों में काफी परेशान रहते हैं और वो है पसीना आना और फिर उससे बदबू आना। ज्यादातर लोग इस तरह की समस्या से जूझ रहे होते हैं। अगर आप भी ऐसी ही दिक्कत का सामना कर रहे हैं, तो हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं और हो सकता है कि शायद ये तरीके आपके काम आ जाए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels
नहाने के बाद सुखाना जरूरी
  • अमूमन देखा जाता है कि जब लोगों को गर्मी लगती है या फिर रोजाना सुबह लगभग सभी लोग नहाते हैं, लेकिन कई लोग नहाने के बाद गीले शरीर में ही जल्दी में कपड़े पहन लेते हैं। ऐसे में गीले शरीर में कीटाणु शरीर पर ही लगे रह जाते हैं और पसीना काफी आने लगता है। इसलिए जरूरी है कि नहाने के बाद खुद को तैलिए की मदद से या अन्य तरीके से अच्छे से सुखाएं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
ऐसे समय पर लगाएं डिओडोरेंट
  • हम जब कहीं बाहर जा रहे होते हैं तो अक्सर अपने कपड़ों पर डिओडोरेंट लगाते हैं। लेकिन अगर आप पसीने की बदबू से परेशान हैं, तो आपको रात को सोने से पहले इसे अपने शरीर पर लगाना चाहिए। जब हमें सोते हुए पसीना आता है, तो डिओडोरेंट में मौजूद कुछ तत्व पसीना रोकने में मदद करते हैं। ध्यान रहे कि आप डिओडोरेंट को लगाने से पहले अपने अंडरआर्म को साफ कर लें और सूखा भी लें। वहीं, इसका इस्तेमाल कुछ दिनों तक करें।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
मसालेदार खाने व कैफीन से बचें
  • लोगों को मसालेदार खाने का सेवन करना काफी पसंद होता है, लेकिन गर्मियों में तो हमें इस खाने को खाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि मसालेदार खाना खाने से ज्यादा पसीना आ सकता है। यही नहीं, अगर आप कैफीन का भी काफी ज्यादा सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से ये सेंट्रल नर्वस सिस्टम को उत्तेजित करते हैं, जिससे एड्रेनल ग्लैंड्स प्रभावित होती हैं। इसकी वजह से ज्यादा पसीना आ सकता है। इसलिए इनसे बचना बेहतर विकल्प है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
खुश रहने की कोशिश करें
  • वैसे तो पसीना लगभग सभी लोगों को आता है, लेकिन जो लोग ज्यादा तनाव में होते हैं उन्हें बाकी लोगों की तुलना में काफी ज्यादा पसीना आता है। इसलिए आपको तनाव में नहीं बल्कि खुश रहने की कोशिश करनी है। आप ब्रीदिंग कर सकते हैं, स्विमिंग कर सकते हैं आदि।

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें