फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: सिर्फ पाचन विकार ही नहीं इन कारणों से भी हो सकता है पेट में दर्द, कुछ स्थितियां हो सकती हैं गंभीर

Sat, 26 Nov 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पेट में दर्द होने के कारण - फोटो : istock
पेट दर्द की समस्या काफी सामान्य है, आमतौर पर इसे पाचन से संबंधित विकारों के साथ जोड़कर देखा जाता है। अपच, पेट में गैस बनने जैसी स्थितियों में आपको पेट में दर्द की दिक्कत हो सकती है, पर हर बार इसे पाचन विकार मानकर चलना ही सही नहीं है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पाचन के अलावा भी कुछ और प्रकार की समस्याओं के कारण पेट में दर्द हो सकता है। अगर आपको अक्सर पेट में दर्द की समस्या बनी रहती है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ से मिलकर स्थिति का सही निदान और इलाज जरूर करा लें। कुछ गंभीर स्वास्थ्य स्थितियां भी पेट में दर्द का कारण बन सकती हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अपच, गैस, कब्ज, डायरिया, फूड एलर्जी या फूड पॉइजनिंग के कारण होने वाले पेट दर्द की समस्या सामान्य है और यह कुछ दवाइयों और सामान्य घरेलू उपचार माध्यमों से भी ठीक हो जाती है। हालांकि लगातार या गंभीर पेट दर्द की स्थिति, तेज बुखार के साथ बना रहने वाला दर्द या फिर दर्द के साथ होने वाली अन्य समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता होती है।

इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम, कोलन कैंसर, एब्डोमिनल एओर्टिक एन्यूरिज्म जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी पेट दर्द का कारण बनती हैं, जिनपर समय रहते ध्यान देना और इलाज कराना जरूरी होता है। आइए ऐसी ही कुछ समस्याओं के बारे में जानते हैं जिनमें पेट दर्द की समस्या होती है हालांकि अक्सर लोगों को इस बारे में समय रहते पता नहीं चल पाता है।
विज्ञापन

2 of 5
स्टमक फ्लू के कारण पेट में दर्द - फोटो : iStock
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (स्टमक फ्लू की समस्या)

पेट में संक्रमण की समस्या के कारण दर्द की दिक्कत बनी रह सकती है। बैक्टीरिया या वायरस, दोनों ही कारणों से इस प्रकार की समस्या हो सकती है। हालांकि इसके लक्षण आमतौर पर सामान्य इलाज के माध्यम से कुछ दिनों के भीतर ठीक हो जाते हैं। हालांकि अगर फ्लू की समस्या दो से तीन दिनों तक बनी रहती है तो इसे गंभीरता से लेते हुए तुंरत इलाज कराना चाहिए। लंबे समय तक बनी रहने वाली दिक्कत इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम का संकेत हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
पेट की समस्या - फोटो : iStock
इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या

इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम की स्थिति में रोगियों का पाचन काफी कमजोर हो जाता है। पेट में दर्द के लक्षणों के साथ अक्सर इसमें मल त्याग से संबंधित विकारों का भी जोखिम हो सकता है। इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम के कारण गैस, मतली और पेट में ऐंठन या सूजन भी हो सकती है। इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम एक क्रोनिक स्वास्थ्य समस्या है जिसमें आपको लंबे समय तक इलाज की जरूरत हो सकती है। 

4 of 5
पेट में दर्द की समस्या - फोटो : pixabay
गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (जीईआरडी)

गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (जीईआरडी) एक क्रोनिक स्वास्थ्य स्थिति है जिसमें लगातार एसिड रिफ्लक्स होते रहना  शामिल है। जीईआरडी के कारण पेट में दर्द, हार्ट बर्न और मतली हो सकती है। समय के साथ यह गंभीर जटिलताओं को जन्म दे सकती है जिसमें गंभीरता से ध्यान देना जरूर हो जाता है। गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज में समय से इलाज मिल जाने पर इसके जल्द ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संक्रमण और पेट में होने वाले दर्द की समस्या - फोटो : Pixabay
मूत्र पथ और ब्लैडर में संक्रमण

मूत्र पथ के संक्रमण अक्सर बैक्टीरिया के कारण होते हैं, जिसमें पेट के निचले हिस्से में दर्द, भारीपन और सूजन हो सकती है। संक्रमण के अधिकांश मामलो में पेशाब की समस्याओं के साथ क्लाउडी पेशाब या पेशाब से गंध आने की दिक्कत होती रहती है। मूत्र पथ के संक्रमण के कारण किडनी की दिक्कतों का भी खतरा हो सकता है। गंभीर स्थितियों में इससे किडनी फेलियर का भी खतरा बढ़ जाता है।




---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें