Health Tips : सर्दी के मौसम में कई तरह की वायरल बीमारियां होने का खतरा रहता है। सर्दी-जुकाम और बुखार तो आम बात है ही, साथ ही इस मौसम में अक्सर ही लोग शिकायत करते हैं कि उनके हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन आ जाती है। बहुत अधिक ठंड से हाथों की उंगलियां कड़क हो सकती हैं और काम करना कम कर देती हैं, लेकिन सूजन होना भी सामान्य समस्या है। हाथ और पैर की उंगलियों में सूजन आने से लोग परेशान हो जाते हैं। कड़ाके की ठंड में शरीर में सूजन आने की वजह भी है। वहीं अगर आप की उंगलियों में भी सूजन आ जाती है तो परेशान होने की जरूरत नहीं, कुछ घरेलू इलाज अपनाकर इसे सूजन से राहत पाई जा सकती है। आइए जानते हैं सर्दी के मौसम में हाथ और पैर की उंगलियों में क्यों आ जाती है सूजन, क्या है इसका इलाज और बचाव के तरीके।