Green Vegetables Comparison: सर्दियों के मौसम में बाजार हरे-भरे सागों से भर जाते हैं, चाहे वह सरसों हो, बथुआ, मेथी या पालक। अक्सर लोग इस उलझन में रहते हैं कि इनमें से कौन-सा साग सेहत के लिए सबसे अधिक गुणकारी है। हाल ही में स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉक्टर विनोद शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर इस रहस्य से पर्दा उठाया है। डॉ. शर्मा के अनुसार, वैसे तो मेथी, सरसों और बथुआ सभी स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और इनमें अपने विशिष्ट औषधीय गुण होते हैं, लेकिन जब 'सर्वश्रेष्ठ' चुनने की बात आती है, तो पालक बाजी मार ले जाता है।
इसका मतलब यह कतई नहीं है कि अन्य साग खराब हैं, सिर्फ पालक कुछ विशेष पोषक तत्वों और शारीरिक लाभों के मामले में बाकी सभी सागों की तुलना में थोड़ा अधिक प्रभावी साबित होता है। पालक की सबसे बड़ी खासियत इसकी वर्सटाइल प्रकृति और इसमें मौजूद सूक्ष्म पोषक तत्वों का अनूठा संतुलन है, जो इसे हर आयु वर्ग के लिए एक संपूर्ण 'सुपरफूड' बनाता है।